फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi interacts with twitter users and gave wittiest reply

जब ट्विटर पर पीएम मोदी देने लगे लोगों के जवाब, देखिए कैसे लगी सवालों की झड़ी

Sun, 22 Jul 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi interacts with twitter users and gave wittiest reply

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। फॉलोवर्स के मामले में दुनिया के सक्रिय नेताओं की सूची में डोनाल्ड ट्रंप और पोप फ्रांसिस के बाद उनका नंबर आता है। ट्विटर पर अपनी फैन फॉलोइंग को संबोधित करने और संवाद स्थापित करने के लिए पीएम ने लोगों को रिप्लाई करना शुरू किया। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने के बाद मोदी को जहां बधाईयां मिली वहीं कुछ लोगों ने सलाह भी दी।

विज्ञापन


अनंता सुब्रमण्यम नाम की यूजर ने लिखा, मेरी बेटी ने स्कूल की मैग्जीन में स्वच्छ भारत पर निबंध लिखा। उसे अपनी टीचर से काफी अच्छे नंबर मिले हैं। वह उत्साहित है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, इसे पढ़कर अच्छा लगा। अपनी लड़की को मेरी तरफ से बधाई दे देना। स्वच्छता को लेकर युवाओं में इतने उच्च स्तर की जागरुकता और जुनून को देखकर अच्छा लगा। 
विज्ञापन


गणेश शंकर नाम के यूजर ने लिखा, प्रधानमंत्री को संसद में देर रात तक चर्चा करते हुए देखा। आज जब टीवी खोली तो देखा कि लगभग 12 बजे पीएम यूपी के शाहजहांपुर में किसानों को संबोधित कर रहे थे। 60-70 की उम्र में भी आप पर थकान नहीं दिखाई देती। इसके जवाब में मोदी ने कहा, 125 करोड़ भारतीयों की दुआ मेरी ताकत है। मेरा पूरा समय देश के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को एक यूजर से हमेशा मुस्कुराते रहने के लिए सलाह मिली। शिल्पी अग्रवाल नाम की यूजर ने लिखा, केवल एक बात मोदी जी। आपको और ज्यादा मुस्कुराना चाहिए। बाकी सब मस्त है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, बात मान ली। 


एक यूजर ने पीएम को बताया कि कैसे वह और उसके दादा साथ में मोदी के भाषण देखा करते थे। अनुभव चतुर्वेदी नाम के यूजर ने लिखा, नरेंद्र मोदीजी आपके कल के संसद में दिए भाषण ने मुझे उस समय की याद दिला दी जब मैं और मेरे दादा मिलकर आपके भाषण देखा करते थे। उनका 16 जुलाई को निधन हो गया है। वह आपको और आपकी चतुरता को पसंद किया करते थे। जवाब में पीएम ने कहा, आपके दादा के बारे में सुनकर बुरा लगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed