फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi govt spent Rs 3960 cr per year on rail works in Gujarat six times more than UPA Rs 590 cr says Amit Shah

शाह का गुजरात दौरा: गृह मंत्री बोले- मोदी सरकार ने प्रदेश में रेल कार्यों पर यूपीए से छह गुना ज्यादा खर्च किए, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Jul 2022 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

गुजरात दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य में रेल कार्यों पर सालाना 3,960 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने राज्य में रेलवे कार्यों पर सालाना सिर्फ 590 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। शाह ने कहा मैंने पूरा देश घूमा लेकिन अहमदाबाद जैसा रिवरफ्रंट कहीं नहीं देखा।

विज्ञापन
Narendra Modi govt spent Rs 3960 cr per year on rail works in Gujarat six times more than UPA Rs 590 cr says Amit Shah
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से गुजरात ने रेल क्षेत्र में बड़ी प्रगति देखी है। केंद्र सरकार ने साल 2014 से 2022 के बीच राज्य में रेल कार्यों पर सालाना 3,960 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने साल 2004 और 2009 के बीच राज्य में रेलवे कार्यों पर सालाना सिर्फ 590 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। शाह ने यह बात अहमदाबाद में साबरमती विधानसभा क्षेत्र में रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में कही। यह क्षेत्र शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

विज्ञापन


लोगों का भाजपा पर भरोसा: शाह
शाह ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, गुजरात ने कम समय में रेलवे क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। नरेंद्रभाई ने कांग्रेस के शासन से लगभर छ: गुना अधिक गुजरात के रेलवे कार्य पर निवेश किया है। विपक्ष इस तरह के आंकड़ों को नहीं देखता, लेकिन यह भी एक कारण था कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा किया और भाजपा के लिए वोट किया।
विज्ञापन


430 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
शाह ने साबरमती में चांदलोडिया रेलवे स्टेशन पर 430 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म और टिकट बुकिंग कार्यालय के साथ चांदलोडिया स्टेशन और खोडियार स्टेशन के बीच एक रेलवे अंडरपास का भी शुभारंभ किया। शाह ने साबरमती रेलवे स्टेशन पर एक सामान्य और एक ए.सी. महिला प्रतीक्षालय का उद्घाटन, चार रेल अंडरपास और एक फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद की बीआरटीएस सबसे सफल
सभा को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बात की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे देश का दौरा किया है, लेकिन अहमदाबाद जैसा रिवरफ्रंट कभी नहीं देखा। अहमदाबाद का बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) सबसे सफल बीआरटीएस  है। मेट्रो रेल आने के बाद आवागमन और आसान हो जाएगा। शाह ने कहा कि केंद्र ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा लिखे गए पत्रों पर हमेशा तुरंत जवाब दिया है और कार्रवाई की है। उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने और गांधीनगर को हरित लोकसभा क्षेत्र बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed