फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi government going to bring minimum wage law for 50 crore laborers

50 करोड़ मजदूरों के लिए यह कानून लाने जा रही मोदी सरकार, पढ़ें आपको क्या हो सकता है फायदा

Fri, 30 Aug 2019 10:16 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 30 Aug 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi government going to bring minimum wage law for 50 crore laborers
सांकेतिक तस्वीर

अगर आप भी किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, और वेतन या काम की शर्तों को लेकर अपनी कंपनी से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। नरेंद्र मोदी सरकार एक बड़ा कानून लाने जा रही है। इस कानून के लागू हो जाने के बाद कंपनियां आपको तय न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी नहीं दे पाएंगी। यह नियम राज्य सरकारों के लिए भी लागू होगा। 

विज्ञापन


राज्य सरकारें इस न्यूनतम दर से ऊपर मजदूरी तय कर सकेंगी। साथ ही सेवा की अन्य न्यूनतम शर्तों को भी पूरा करना कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा। इस 'नेशनल मिनिमम फ्लोर वेज बिल' को जल्द ही संसद से पारित कराया जा सकता है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दी। 
विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार मामलों के राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को औद्योगिक संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में अनेक कंपनियां बड़ा कारोबार करने के बाद भी अपने कर्मचारियों को उचित लाभ नहीं देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ यह अन्याय सबसे ज्यादा होता है। लेकिन नया कानून लागू होने के बाद कंपनियां ऐसा नहीं कर पाएंगी। राज्य सरकारें भी राष्ट्रीय स्तर पर तय न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन नहीं दे सकेंगी। 

गंगवार ने कहा कि कर्मचारियों के आंकड़े अब ऑनलाइन रखना अनिवार्य कर दिया जाएगा। लेबर इंस्पेक्टर की भूमिका में बड़ा बदलाव होगा। अब यह फैसिलिटेटर की तरह से काम करेगा और यह किसी भी कंपनी के कर्मचारियों की जानकारी एकत्र करने के बाद ऑनलाइन ही भरा जाएगा। ये सभी आंकड़े 48 घंटे के अंदर वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे। 


मंत्री ने कहा कि सरकार उद्यमियों के सामने आने वाली परेशानी को भी कम करने का पूरा प्रयास कर रही है। अब नई कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रिया एक टेबल पर पूरी कराई जाएगी। उन्हें इसके लिए जगह-जगह पर भटकना नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed