फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi government and schemes for minorities to build trust

मोदी सरकार के किस एजेंडे पर भरोसा करेगा मुसलमान? वजीफा से खुश तो तीन तलाक पर आशंकित

Wed, 12 Jun 2019 04:08 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Wed, 12 Jun 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi government and schemes for minorities to build trust
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने की बात कर चुके हैं। आज जबकि नई कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, मुसलमानों की निगाह इस बात पर टिकी है कि अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने के लिए सरकार क्या फैसले ले सकती है? भाजपा सरकार के एजेंडे में एक तरफ तो मुसलमानों को शिक्षा-रोजगार देकर उन्हें मजबूत बनाने की बात है तो दूसरी तरफ तीन तलाक, राममंदिर और जनसंख्या नीति भी उसके एजेंडे में है जिसे मुसलमान शक की निगाह से देखता रहा है। ऐसे में मुसलमान सरकार पर कितना भरोसा कर पायेगा, यह देखने वाली बात होगी।  

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुकी ने अमर उजाला से कहा कि सरकार शुरू से अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने की बात करती रही है। अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा कर उसने अपने इरादे भी जता दिए हैं। अगर सरकार वाकई इसे अमल में लाती है और मुसलमानों का भला होता है तो वे निश्चित रूप से सरकार का समर्थन करेंगे। लेकिन सरकार तीन तलाक पर दोबारा ‘गलत’ तरीके से कानून लाती है तो वे उसकी मुखालफत करेंगे। कमाल फारुकी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम पक्ष में सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर का रहा है, लेकिन वे चाहते हैं कि सरकार पहले शिक्षा और रोजगार के उन मुद्दों के साथ आगे बढ़े जिन पर कोई विवाद नहीं हैं और जिससे मुसलमानों का भला होगा। हर आयोग मुसलमानों के गरीब और पिछड़ा होने की बात करता रहा है, इसलिए अगर सरकार इसे अपना एजेंडा बनाती है तो यह स्वागतयोग्य कदम है। उनके मुताबिक मंदिर मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के भरोसे पर ही छोड़ देना चाहिए। वह जो भी फैसला करे, वह सबको स्वीकार होना चाहिए।  
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कठोर कानून की हिमायती ‘मेरा हक फाउंडेशन’ की अध्यक्ष फरहत नकवी कहती हैं कि उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार से पहले ही पत्र लिखकर तीन तलाक पर कठोर कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपनी व्यक्तिगत दुकानदारी चलाने के लिए कुछ लोगों ने मुसलमान समाज को गुमराह कर रखा है, जबकि समाज को मोदी सरकार के विकासवादी एजेंडे पर खुलकर साथ आना चाहिए क्योंकि पहली बार उनकी शिक्षा-रोजगार  के लिए कोई सरकार जमीनी काम कर रही है। उनके मुताबिक अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए आधी छात्रवृत्ति तय कर देने से महिलाओं में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। इससे वे एक घरेलू महिला बनकर सिर्फ बच्चा पैदा करने की सोच से आगे बढ़कर देश की तरक्की में सहायक बनेंगी और समाज की दकियानूसी सोच पीछे छूटेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल और केवल विकासवादी एजेंडे की बात कर रही है। वह पूरे देश के विकास की बात कर रही है लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की के बिना देश की पूरी तरक्की संभव नहीं है। इसलिए अगर सरकार ने पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है तो समाज को इसका स्वागत करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed