गुजरात-हिमाचल में बीजेपी की जीत पर बोले PM- लहराया कमल, जीता विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के नतीजे गुड गवर्नेंस और विकास की राजनीति के लिए लोगों के मजबूत समर्थन को बयां कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि इनकी मेहनत के कारण ही पार्टी की शानदार जीत मिली।
पीएम ने आगे ट्वीट में लिखा कि मैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके स्नेह और भाजपा में भरोसा के लिए नमन करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम इन राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और लोगों को निरंतर सेवा करते रहेंगे।
पीए ने ट्वीट में लिखा, 'जीता विकास, जीता गुजरात।' वहीं उन्होंने आगे लिखा कि हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत।
जीता विकास, जीता गुजरात।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2017
जय जय गरवी गुजरात!
Election results in Gujarat and Himachal Pradesh indicate a strong support for politics of good governance and development. I salute the hardworking BJP Karyakartas in these states for their hardwork which has led to these impressive victories.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2017