फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi departs for Bishkek in Kyrgyzstan for Shanghai Cooperation Organisation summit

एससीओ समिट में भाग लेने के लिए बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, पुतिन-जिनपिंग संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Thu, 13 Jun 2019 05:41 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 13 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi departs for Bishkek in Kyrgyzstan for Shanghai Cooperation Organisation summit
बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गए। इस दौरान समिट के अलावा पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत सरकार के पास प्रधानमंत्री के वीवीआईपी प्लेन को बिश्केक में होने वाले एससीओ सम्मेलन में जाने के लिए दो रास्ते हैं। सरकार ने फैसला लिया था कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान से नहीं, बल्कि ओमान, ईरान और सेंट्रल एशियन देशों से होते हुए बिश्केक जाएंगे। 
विज्ञापन


शंघाई सहयोग संगठन के 2019 का शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13 और 14 जून को आयोजित हो रहा है। इससे पहले खबर थी कि किर्गिस्तान जाने के लिए पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई रूट का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इजाजत भी दे दी थी, लेकिन समिट के ठीक एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया कि पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच हो सकती है, लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच किसी तरह की बैठक का आयोजन नहीं हो रहा है।

आज किर्गिस्तान में पीएम मोदी का ये हैं कार्यक्रम

  • शाम 03.00- बिश्केक के मनास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • शाम 04.50- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता
  • शाम 05.30- रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता
  • शाम 06.30- किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रात्रिभोज
  • रात 10.00- अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed