फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi death threat via email to national investigation agency nia maharashtra update

धमकी: एनआईए को भेजे गए ई-मेल से हड़कंप, पीएम मोदी के अलावा दो करोड़ भारतीय भी निशाने पर, 20 स्लीपर सेल सक्रिय

Fri, 01 Apr 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले आईपी एड्रेस के जरिये इसे भेजने वाले शख्स और इसके स्रोत का पता लगाने में जुट गईं है। चूंकि मेल में कहा गया है कि उसके अनेक आतंकियों से भी संबंध है। इसके मद्देनजर एनआईए ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
narendra modi death threat via email to national investigation agency nia maharashtra update
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे से जुड़े ई-मेल के बाद एनआईए समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए की मुंबई शाखा को आए ई मेल में कहा गया कि मोदी के साथ दो करोड़ भारतीय भी निशाने पर हैं। 20 स्लीपर सेल अलग-अलग 20 शहरों में हमले के लिए तैयार हैं। जांच एजेंसियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-मेल भेजने वाले शख्स ने यह भी बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है ताकि इस षड्यंत्र का पर्दाफाश न हो सके। रिपोर्ट के अनुसार, ई-मेल में लिखा था कि मैं कुछ आतंकियों से मिला हूं। वे आरडीएक्स में मदद करने जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि बहुत आसानी से बम मिल गए हैं। अब मैं हर जगह विस्फोट करूंगा। मैंने 20 स्लीपर सेल सक्रिय करने और लाखों लोगों को मारने की साजिश रची है। दरअसल गुरुवार को ही राजस्थान पुलिस ने जयपुर से 12 किलो आरडीएक्स के साथ अल सुफा नामक संगठन से जुड़े तीन संदिग्धों को दबोचा है। ये तीनों सीरियल धमाकों की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले आईपी एड्रेस के जरिये इसे भेजने वाले शख्स और इसके स्रोत का पता लगाने में जुट गईं है। चूंकि मेल में कहा गया है कि उसके अनेक आतंकियों से भी संबंध है। इसके मद्देनजर एनआईए ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम को मारने की धमकी का सच सामने आएगा
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि एनआईए मुंबई शाखा को धमकी भरा ई-मेल मिलना गंभीर मामला है। अगर कोई देश के प्रधानमंत्री को धमकाता है तो यह ठीक नहीं है। अगर यह मेल महाराष्ट्र के किसी हिस्से से भेजा गया है, तो इसकी जांच की जाएगी और सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed