{"_id":"5b6d56b34f1c1b913e8b63c6","slug":"narendra-modi-comments-in-rajya-sabha-on-congress-leader-bk-hariprasad-removed-from-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की कार्यवाही से हटाई गई कांग्रेस सांसद पर पीएम मोदी की टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा की कार्यवाही से हटाई गई कांग्रेस सांसद पर पीएम मोदी की टिप्पणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में उपसभापति चुनाव जीतने के बाद एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी थी। इस दौरान उन्होंने यूपीए के उम्मीदवार को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसे कि अब राज्यसभा की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। मोदी ने हरिवंश को बधाई देने के बाद यह टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
हरिवंश को बधाई देने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, 'सिंह कलम के धनी हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर जी के प्रिय रहे हैं। अब हम सभी हरि भरोसे हैं। इसके बाद उन्होंने हरिप्रसाद पर टिप्पणी की जिसे कि अब हटा लिया गया है। इसके साथ बीके हरिप्रसाद का नाम लेकर बयान दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने पीएम की टिप्पणी पर ऐतराज जताया था और सभापति वेंकैया नायडू से इसे कार्यवाही से हटाने की मांग की थी। उन्होंने पीएम की टिप्पणी के खिलाफ प्वाइंट ऑफ ऑर्डर भी उठाया था। उनका कहना था कि यह टिप्पणी आपत्तिजनक और गलत मंशा से की गई थी। सभापति की ओर से उन्हें इस पर विचार करने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन
सभापति के निर्देशानुसार पीएम के वक्तव्य के इस हिस्से को हटा दिया गया है। शुक्रवार को सचिवालय ने इसकी जानकारी दी। झा ने दावा करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाना पड़ा हो। हालांकि उन्होंने सभापति के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।