फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Cabinet 2019: Know about the educational qualification of these top ministers

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के बड़े मंत्रियों की शिक्षा और संपत्ति के बारे में जानिए

Fri, 31 May 2019 05:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 31 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Cabinet 2019: Know about the educational qualification of these top ministers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं रक्षा और वित्त विभाग भी टॉप मंत्रियों को सौंपे गए हैं। चलिए जानते हैं कि कैबिनेट के ये बड़े मंत्री कितना पढ़े लिखे हैं और इनके पास कितनी संपत्ति है-

loader

देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं रक्षा और वित्त विभाग भी टॉप मंत्रियों को सौंपे गए हैं। चलिए जानते हैं कि कैबिनेट के ये बड़े मंत्री कितना पढ़े लिखे हैं और इनके पास कितनी संपत्ति है-

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (67) को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने एमएससी की डिग्री हासिल की है। वहीं अगर संपत्ति की बात करें तो उनके पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

राजनाथ सिंह को 2014 में भी टॉप चार मंत्रियों में जगह मिली थी। वह 70 के दशक से ही संघ से जुड़े हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति ईरानी 

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रही हैं। 

इस बार स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में करारी मात दी है। उनका जीतना इसलिए भी अधिक खास है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से ये जीत हासिल की है। सरकार के पहले कार्यकाल में वे कपड़ा मंत्री थीं।

रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

रविशंकर प्रसाद 

सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद (64) को इस बार कानून एवं न्याय, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ाकर कांग्रेस के शत्रुघन सिन्हा को हराया। 

रविशंकर प्रसाद ने कानून की पढ़ाई की है। उनके पास 23 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। वह भाजपा के पूर्व प्रवक्ता हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

अश्विनी चौबे
अश्विनी चौबे - फोटो : File Photo

अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे (66) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री का कार्यभार मिला है। चौबे ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है और उनके पास 4 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

अमित शाह के करीबी माने जाने वाले चौबे दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह बिहार भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं। इसके अलावा वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। 

राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह - फोटो : social media

राजकुमार सिंह

राजकुमार सिंह (66) को ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। सिंह ने कानून की पढ़ाई की है और उनके पास सात करोड़ रुपये की संपत्ति है। नीतिगत मामलों के जानकार माने जाने वाले सिंह दूसरी बार सांसद बने हैं। वह पूर्व गृह सचिव भी रह चुके हैं। 

निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

निर्मला सीतारमण

पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (59) को इस बार वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने एम फिल तक पढ़ाई की है और उनके पास 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सीतारमण को आर्थिक जानकार माना जाता है। वह प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में रिसर्चर रह चुकी हैं। सीतारमण दक्षिण भारत में भाजपा का चेहरा हैं।

नितिन गडकरी 
नितिन गडकरी  - फोटो : ANI

नितिन गडकरी 

नागपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले नितिन गडकरी (62) को सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार मिला है। सरकार के पहले कार्यकाल में वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे। प्रसाद ने कानून की शिक्षा हासिल की है और उनके पास 18 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं अगर अनुभव देखें तो वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी हैं। 

पीयूष गोयल 
पीयूष गोयल  - फोटो : PTI

पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल (55) राज्यसभा सांसद हैं। इस बार उन्हें रेलवे और वाणिज्य उद्योग मंत्रालय मिला है। साल 2014 से 2017 तक उन्होंने बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण पदभार भी सौंपा गया था। 

गोयल ने बीकॉम, एलएलबी और सीए की पढ़ाई की है। उनके पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गोयल के पास राजनीति का 32 साल का अनुभव है और वह भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गोयल आर्थिक मामलों के जानकार भी हैं।

हरसिमरत कौर बादल
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Facebook

हरसिमरत कौर 

हरसिमरत कौर (53) बठिंडा से सांसद हैं। सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का कार्यभार मिला है। वह शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। इससे पहले वह पंजाब में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। हरसिमरत के पास टेक्सटाइल में डिप्लोमा है। उनके पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थीं।

नरेंद्र सिंह तोमर
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : File Photo

नरेंद्र सिंह तोमर

सरकार के दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर (61) को कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्रालय मिला है। उन्होंने बीए की पढ़ाई की है। तोमर के पास 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तोमर मध्यप्रदेश भाजपा के सफल अध्यक्षों में से एक। वह लंबे समय से भाजपा संगठन में काम कर रहे हैं। 

बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो - फोटो : Twitter

बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो (48) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सुप्रियो ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और उनके पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। पांच साल से बंगाल की राजनीति में सक्रिय सुप्रियो दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पिछली सरकार में खेल मंत्री थे। उन्होंने भारी उद्योग राज्यमंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है। 

अमित शाह
अमित शाह - फोटो : ANI

अमित शाह

अमित शाह (54) को गृह मंत्रालय का कारोभार सौंपा गया है। उन्होंने बीएससी की डिग्री प्राप्त की है और उनके पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शाह गुजरात में गृहमंत्री, यूपी चुनाव प्रभारी और भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। शाह को पीएम मोदी का खास माना जाता है और वह 90 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।

प्रताप चंद्र सारंगी
प्रताप चंद्र सारंगी - फोटो : File Photo

प्रताप चंद्र सारंगी 

ओडिशा में मिसाइल टेस्टिंग के लिए प्रसिद्ध बालासोर लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा प्रतापचंद्र सारंगी सांसद चुने गए हैं। उन्हें एमएसएमई, पशु संवर्धन डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सारंगी ने ग्रेजुएशन किया है और उनके पास 13 लाख रुपये की संपत्ति है। वह ओडिशा में ब्राह्मण नेता हैं और सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed