फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi built big image of country in abroad said Shiv Sena before lok sabha election 2019

शिवसेना ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- विदेश में देश की छवि को ऊंचा किया

Wed, 13 Feb 2019 05:52 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 Feb 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
narendra modi built big image of country in abroad said Shiv Sena before lok sabha election 2019
फाइल फोटो

शिवसेना के एक सदस्य ने लोकसभा में बुधवार को जहां पूर्ण बहुमत वाली सरकार के साथ मजबूत विपक्ष की भी जरूरत बताई, वहीं कहा कि सरकार ने पांच साल में देशहित के काफी काम किये हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में देश की छवि को ऊंचा किया है।

विज्ञापन


शिवसेना सदस्य आनंद राव अडसुल ने संसद के बजट सत्र के अनिश्चिकाल के लिए स्थगित होने से पहले लोकसभा में कहा कि सरकार ने पांच साल में देशहित में अच्छा काम किया है। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को भी इस बात को कबूल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि को विदेशों में ऊंचा किया है। इस पर हमें गर्व होता है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ राजग में शामिल पार्टी के सदस्य ने कहा, ‘जो सहयोग हमें देना चाहिए, हमने अच्छे मन से देने का प्रयास किया।’ उन्होंने कहा कि चुनाव आते जाते रहते हैं, जीत-हार होती रहती है लेकिन अपेक्षा है कि एक बार फिर बहुमत से राजग की सरकार बने। हालांकि विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed