फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Birthday Political Map Changed Under Modi Rule Know Full News in Hindi

PM Modi Birthday: 2014 के बाद से कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन, मोदी राज में कितना बदल गया देश का सियासी नक्शा?

Tue, 17 Sep 2024 12:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 17 Sep 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Narendra Modi Birthday: 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश में कई जगह पहली बार भाजपा की सरकार बनी। आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है?

loader
Narendra Modi Birthday Political Map Changed Under Modi Rule Know Full News in Hindi
Political Map - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा बदला है। हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इन दोनों चुनावी राज्यों में भाजपा की गठबंधन या सिर्फ भाजपा की सरकार बनी। इससे पहले यहां गैर भाजपाई और गैर कांग्रेस सरकार थी। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस और ओडिशा में बीजू जनता दल सत्ता में थी।

दोनों राज्यों के नतीजों के बाद अगर देखें तो इस वक्त 11 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहीं, सात राज्यों की सरकार में भाजपा हिस्सेदार है। चार राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। जबकि, चार राज्यों में कांग्रेस गठबंधन सरकारों का हिस्सा है। सात राज्य ऐसे हैं जहां अन्य दलों की सरकारें हैं। दो राज्यों पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार है। 


 

आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है? मोदी सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्सों में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? इस वक्त देश का सियासी नक्शा कैसा है?

Political Map
Political Map - फोटो : Amar Ujala

जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सत्ता में आने के समय देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार चला रहे थे। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।

यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।

Political Map
Political Map - फोटो : Amar Ujala

2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था, जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है। 

 

 

Political Map
Political Map - फोटो : Amar Ujala

अभी किन-किन राज्यों की सरकार में भाजपा या एनडीए की सरकार? 
 

राज्य किससे गठबंधन?
अरुणाचल प्रदेश भाजपा
असम भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ
गोवा भाजपा, एमजीपी
गुजरात भाजपा
हरियाणा भाजपा और अन्य (विधानसभा भंग)
मध्य प्रदेश भाजपा
महाराष्ट्र भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट)
मणिपुर भाजपा
मेघालय भाजपा
नगालैंड एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा
पुडुचेरी एआईएनआरसी, भाजपा
सिक्किम एसकेएम
त्रिपुरा भाजपा, आईपीएफटी
उत्तर प्रदेश भाजपा
उत्तराखंड भाजपा
बिहार भाजपा, जदयू

LS Polls
LS Polls - फोटो : Amar Ujala
कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस या गठबंधन की सरकार? 
 
राज्य किससे गठबंधन?
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
झारखंड जेएमएम, कांग्रेस
तमिलनाडु डीएमके, कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस
तेलंगाना कांग्रेस

अब आगे क्या होगा? 
अभी 17 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। लोकसभा चुनाव, अरुणाचल और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के बाद अब तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा में भाजपा की सरकार है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा, भाजपा और जनसेना का गठबंधन सत्ता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed