{"_id":"5c4d583fbdec224bc54a98d1","slug":"narendra-modi-arrives-in-madurai-lays-the-foundation-stone-for-aiims-and-will-now-address-a-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के बाद केरल पहुंचे मोदी, बोले- एक करोड़ ग्राहकों ने छोड़ी एलपीजी सब्सिडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के बाद केरल पहुंचे मोदी, बोले- एक करोड़ ग्राहकों ने छोड़ी एलपीजी सब्सिडी
Sun, 27 Jan 2019 12:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 27 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु को रक्षा एवं एयरोस्पेस विनिर्माण उद्योग में निवेश का एक आकर्षक केंद्र बनाना चाहती है। मोदी ने कहा कि तमिलनाडु देश के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक राज्यों में से एक है और रक्षा औद्योगिक गलियारे के मामले में भी अग्रणी राज्यों में हैं। यह राज्य केंद्र की 'मेक इन इंडिया' पहल में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य तमिलनाडु को एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के एक पसंदीदा केंद्र के रूप में विकसित करना है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "इससे एयरोस्पेस क्षेत्र में इंजीनियरिंग, डिजाइन, विनिर्माण और उससे जुड़ी गतिविधियों को बढा़वा मिलेगा। इसके साथ ही रक्षा औद्योगिक गलियारे से रोजगार सृजन भी होगा।" रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह तमिलनाडु में रक्षा साजोसामान विनिर्माण इकाइयों के लिए औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि केंद्र की पोत आधारित विकास पहल के हिस्से के रूप में हाल ही में तूतीकोरिन बंदरगाह से पहले बड़े मालवाहक जहाज को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि तूतीकोरिन बंदरगाह में अब दक्षिण भारत का ट्रांसशिपमेंट केंद्र (बड़े जहाज यहां माल उतार कर नए माल के साथ आगे बढ़ सकते हैं) बनाने और इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की क्षमता है।