फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi 20 Years rule Amit shah JP Nadda Rajnath singh and many leaders given best wishes

मोदी के सत्ता में 20 साल: ‘24 घंटे देश के लिए जीते हैं पीएम मोदी, 20 साल में एक भी दिन नहीं ली छुट्टी’

Fri, 08 Oct 2021 03:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 03:41 AM IST
सार

उनके सहयोगियों ने इस शानदार सांविधानिक सफर के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि राजनीतिक जीवन में अच्छे प्रशासन और विकास का यह सफर 2001 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यह सफर बिना किसी बाधा के लगातार जारी है। 

विज्ञापन
Narendra Modi 20 Years rule Amit shah JP Nadda Rajnath singh and many leaders given best wishes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सत्ता के किसी शीर्ष सांविधानिक पद पर अपने 20 साल पूरे कर लिए। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 साल बिताने के बाद मोदी देश के प्रधानमंत्री पद पर भी सात साल का राजनीतिक सफर तय कर चुके हैं। उनके सहयोगियों ने इस शानदार सांविधानिक सफर के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि पीएम मोदी 24 घंटे देश के लिए जीते हैं और 20 साल के इस सफर में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं लेते हुए खुद को एक आम राजनेता से ‘ब्रांड मोदी’ में तब्दील किया है।

विज्ञापन


पिछले तीन दशक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी की भूमिका निभा रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रशंसा की और कहा, राजनीतिक जीवन में अच्छे प्रशासन और विकास का यह सफर 2001 में आज ही के दिन शुरू हुआ था, जब उन्होंने (नरेंद्र मोदी ने) पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यह सफर बिना किसी बाधा के लगातार जारी है। प्रधानमंत्री दिन और रात लोगों और देश की तरक्की के लिए काम में जुटे रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मैं आज सरकार के मुखिया के रूप में 20 साल पूरे करने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। एक प्रधान सेवक के रूप में, उन्होंने भारत को वैश्विक शक्ति बना दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी को ‘सेवा ही संगठन’ का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं। भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए कई योजनाओं के माध्यम से बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ये 20 साल न केवल लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहे बल्कि दागरहित भी रहे। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पीएम मोदी ने इन 20 साल में शायद एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने न व्यक्तिगत जीवन में और न ही राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा देते हुए कभी छुट्टी ली है। उन्हें और लंबी पारी खेलनी है और देश को आगे ले कर जाना है।


निर्वाचित सरकार का नेतृत्व संभालने में तीसरे नंबर पर
प्रधानमंत्री मोदी सत्ता शीर्ष पर 20 साल पूरे करने के साथ ही किसी निर्वाचित सरकार का नेतृत्व करने वाले देश के तीन शीर्ष नेताओं में शामिल हो गए हैं। उनसे ज्यादा समय तक महज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ही निर्वाचित सरकार का शीर्ष पद संभाला है। 

एक नजर में मोदी का सफर

  • 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था जन्म
  • 07 अक्तूबर 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
  • 04 बार लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर चुने गए 
  • 22 मई, 2014 तक वह लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे
  • 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बने देश के 15वें पीएम
  • 2019 आम चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर दूसरी बार पीएम बने
  • 7278 दिन बिता चुके हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद पर मोदी


देश के सत्ता शीर्ष पर अहम फैसले

  • 02 अक्तूबर, 2014 को दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान का आगाज
  • 15 अगस्त, 2014 को समाज के सबसे निचले तबके लिए जनधन योजना शुरू
  • 01 मई, 2016 को गरीब महिलाओं को चूल्हे से निजात दिलाने वाली उज्जवला योजना लाए
  • 06 जून, 2015 को बांग्लादेश के साथ 41 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाया
  • 18 सितंबर, 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले से आतंकवाद की कमर तोड़ी
  • 08 नवंबर, 2016 को अचानक नोटबंदी लागू कर काला धन जमा करने वालों पर वार
  • 28 दिसंबर, 2017 को मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून लागू किया
  • 23 सितंबर, 2018 को गरीबों के मुफ्त इलाज की आयुष्मान भारत योजना लागू की
  • 14 फरवरी, 2019 को बालाकोट एयर स्ट्राइक कराकर दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश
  • 05 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद-370 निरस्त, जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन किया
  • 12 दिसंबर, 2019 को पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए नागरिकता संशोधन कानून लागू 
  • 29 जुलाई, 2020 को देश में 24 साल बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की


देश को लेकर आए डिजिटल दौर में

  • खरीदारी के लिए यूपीआई के जरिये भुगतान शुरू कराया
  • सब्सिडी चोरी रोकने को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम लागू किया
  • बैंक खातों से लेकर मोबाइल सिम खरीदने तक डिजिटल सत्यापन शुरू कराया
  • कोरोना महामारी आई तो कोविड एप व आरोग्य सेतु एप का उपयोग कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed