दवाई कंपनियों की मनमानी रोकी, सस्ती दवाइयों के लिए जल्द बनाएंगे कानून: पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कई तरह के कार्यक्रमों में शिरकत करने जा रहे हैं। पहले दिन उन्होंने सूरत में रोड शो किया था। उधर, मोदी ने दौरे के दूसरे दिन सूरत के कतारगाम में जनता को संबोधित किया। पीएम ने दवाई कंपनियों की मनमानी पर रोक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने दवाईयां सस्ती की तो कई कंपनियां मुझसे नाराज हो गईं। लेकिन हम दवाईयों के सस्ते होने को लेकर जल्द ही कानून लेकर आएंगे।
इस बीच मोदी ने दिल के मरीजों को राहत देने वाले स्टेंट के महंगे होने का मुद्दा उठाया। पीएम ने कहा कि गरीबों को राहत देने के लिए 40 हजार का स्टेंट अब 6 हजार में दिया जा रहा है। साथ ही 1 लाख से 1.5 लाख का स्टेंट 20-22 हजार में दिया जा रहा है।
पीएम बोले की गंभीर से गंभीर बीमारी में गरीब को सस्ती दवाई मिले इसके लिए बदलाव किए। पीएम आगे बोले कि अटल जी की सरकार के बाद इस सरकार ने हेल्थ पॉलिसी लागू की है। बीच में कई काम रह गए जो मुझे करने पड़ रहे हैं।
गुजरात की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को लोगों को आज भी पता है कि मुझे खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं? जब मैं गेस्ट हाऊस में ठहरा हुआ था तो कई लोग मेरा मनपसंद खाना लेकर आ गए।
अस्पताल के उद्घाटन पर पीएम ने बोला कि, जब इसका शिलान्यास मैंने किया था, तब ये वादा भी किया था इसका उद्घाटन भी मैं करूंगा। लोगों को लगा कि ये मेरा घंमड है, लेकिन ऐसा नहीं है। अस्पताल के लिए पीएम ने कहा कि पहली बात तो चाहता हूं कि किसी को यहां आना न पड़े, लेकिन अगर आए भी तो यहां से पूर्णत ठीक होकर निकलें।
ये भी पढ़ें- मोदी का सूरत में रोड शो हुआ खत्म, सोमवार को यह हैं बड़े कार्यक्रम
मोदी अपने इस दो-दिवसीय दौरे में विकास के कार्यक्रमों की झलक दिखाने का प्रयास करेंगे ही साथ ही वह राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरे में वह पाटीदार समाज के लोगों को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर गुजरात का पाटीदार समाज पीएम मोदी से नाराज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- तीन तलाक- मोदी के बाद आजम खान ने तोड़ी इस पर अपनी चुप्पी
इन्हीं समीकरणों को साधने के लिए वह सूरत में पाटीदार समाज के लोगों के लिए बनाए गए मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पाटीदार समाज के ही डायमंड कारोबारी की फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। यहां पर पीएम मोदी पाटीदारों को संबोधित भी करेंगे।
कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
इसके अलावा पीएम मोदी तापी के बीजापुर गांव जाकर सूरत ज़िला सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ के चारा संयंत्र और आइसक्रीम संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। एक जनसभा करने के साथ-साथ पीएम मोदी यहां दादर नगर हवेली के सिलवासा में नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद पीएम मोदी सौराष्ट्र के बोटाद जाएंगे जहां वह बोटाद और आसपास के जिलों के लिए साउनी परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।
ये भी पढ़ें- मोदी के रोड शो से गदगद शाह बोले- भाजपा का स्वर्णकाल आना अभी बाकी
इसके पहले मोदी रविवार की शाम को अपने दो दिवसीय दौर में में सूरत पहुंचे। मोदी का सूरत एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो ढाई घंटे में 11 किलोमीटर का सफर तय करके सर्किट हाउस पहुंचा।
पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सूरत पहुंचे है। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर के अपना रोड शो पूरा किया। रोड शो के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उनके साथ एक अलग जीप में पूरे रास्ते चलें। रोड शो में आकर्षण का केंद्र 90 महिला बाइकर्स के साथ 15 हजार से अधिक बाइकर्स रहे जो कि रोड शो के दौरान पूरे रास्ते काफिले के आगे चलते रहे।