{"_id":"632e19b177f5f062596d024b","slug":"narayana-murthy-says-india-stalled-during-upa-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने यूपीए की सरकार पर कही बड़ी बात, बोले- मनमोहन सिंह के दौर में ठहर गया था भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने यूपीए की सरकार पर कही बड़ी बात, बोले- मनमोहन सिंह के दौर में ठहर गया था भारत
Sat, 24 Sep 2022 02:10 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:10 AM IST
सार
इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मूर्ति ने कहा कि आज दुनिया में भारत के लिए सम्मान का भाव है और देश अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन
नारायण मूर्ति
- फोटो : Twitter/IIM Ahmedabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में भारत में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी गई थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में समय पर फैसले नहीं लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद में युवा उद्यमियों और छात्रों के साथ बातचीत के दौरान नारायण मूर्ति ने भारतीय युवाओं पर भरोसा जताया कि युवा दिमाग भारत को चीन का एक योग्य प्रतिस्पर्धी बन सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं लंदन में (2008 और 2012 के बीच) एचएसबीसी के बोर्ड में था। पहले कुछ वर्षों में, जब बोर्डरूम (बैठकों के दौरान) में चीन का दो से तीन बार उल्लेख किया गया, तो भारत का नाम एक बार आता था।
विज्ञापन
आगे मूर्ति ने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे नहीं पता कि बाद में (भारत के साथ) क्या हुआ। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एक असाधारण व्यक्ति थे और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। लेकिन, उनके दौर में भारत ठहर गया था। निर्णय नहीं लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जब उन्होंने एचएसबीसी (2012 में) छोड़ा, तो बैठकों के दौरान भारत का नाम शायद ही कभी आता था, जबकि चीन का नाम लगभग 30 बार लिया गया। इंफोसिस के पूर्व अध्यक्ष मूर्ति ने कहा कि आज दुनिया में भारत के लिए सम्मान का भाव है और देश अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
मूर्ति ने कहा कि मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहने के दौरान साल 1991 में लागू किए गए आर्थिक सुधार और मौजूदा भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से देश को (इंटरनेशनल लेवल पर) स्थान हासिल करने में मदद मिली है।
आगे उन्होंने कहा कि जब मैं आपकी उम्र का था, तब ज्यादा जिम्मेदारी नहीं थी क्योंकि न तो मुझसे और न ही भारत से ज्यादा उम्मीद की जाती थी। आज उम्मीद है कि आप देश को आगे ले जाएंगे। मुझे लगता है कि आप लोग भारत को चीन के समक्ष उसे टक्कर देने वाला एक योग्य प्रतियोगी बना सकते हैं।
नारायण मूर्ति ने कहा कि चीन ने केवल 44 वर्षों में भारत को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। चीनी अर्थव्यवस्था भारत से 6 गुना बड़ी है। 1978 से 2022 के बीच 44 सालों में चीन ने भारत को बहुत ज्यादा पछाड़ दिया है। छह गुना ज्यादा बड़ा होना कोई चुटकुला नहीं है। यदि आप लोग मेहनत करते हैं तो भारत भी वैसा ही सम्मान पाएगा, जैसा आज चीन को मिलता है।