{"_id":"5d7967838ebc3e017553a439","slug":"narada-case-former-kolkata-mayor-trinamool-mp-s-voice-sample-conducted-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारदा मामला: कोलकाता के पूर्व मेयर, तृणमूल सांसद के आवाज सैंपल का कराया गया टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारदा मामला: कोलकाता के पूर्व मेयर, तृणमूल सांसद के आवाज सैंपल का कराया गया टेस्ट
Thu, 12 Sep 2019 03:00 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 12 Sep 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने बुधवार को कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अपरूपा पोद्दार के आवाज सैंपल का टेस्ट कराया। इन दोनों के साथ ममता सरकार के कुछ मंत्री और तृणमूल नेताओं को भी इस टेस्ट के लिए तलब किया गया था। चटर्जी ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
आरामबाग से तृणमूल सांसद पोद्दार ने 2017 में कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ इस मामले में दर्ज सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि जब यह स्टिंग ऑपरेशन हुआ था तो उस वक्त वह चुनी हुई प्रतिनिधि नहीं थी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधान उन पर लागू नहीं होते हैं। उनकी याचिका अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई आवाज नमूना का टेस्ट कराकर 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए स्टिंग ऑपरेशन की सच्चाई पता लगाना चाहती है। नारदा न्यूज के संपादक सैम्यूअल मैथ्यू ने स्टिंग ऑपरेशन की रिकॉर्डिंग जांच एजेंसी को उपलब्ध कराई थी। पिछले दो हफ्तों के दौरान कई तृणमूल नेताओं और मंत्रियों का टेस्ट कराया गया है। इनमें सुब्रत मुखर्जी, सौगत रॉय और मदन मित्रा भी शामिल हैं।
विज्ञापन