फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nano Gold Particle in Beauty Products impact on particulate matter like Pollutants

सौंदर्य प्रसाधनों में सोना: त्वचा पर नहीं टिकते पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक, सोने के नैनो कणों का असर

Sat, 09 Mar 2024 07:06 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 09 Mar 2024 07:06 AM IST
सार

इंसान की कोशिश चेहरे की सुंदरता कायम रखना होती है। सौंदर्य प्रसाधनों में सोने के इस्तेमाल पर रोचक जानकारी सामने आई है। सोने के नैनो कणों के इस्तेमाल से त्वचा पर पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक नहीं टिकते।

विज्ञापन
Nano Gold Particle in Beauty Products impact on particulate matter like Pollutants
प्रदूषण (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर सौंदर्य प्रसाधनों में सोने का दैनिक इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को वायु प्रदूषण से बचाया जा सकता है। यूरोप के वैज्ञानिकों ने हाल में प्रदूषण के खिलाफ स्वर्ण की क्षमताओं का पता लगाया है, जिसमें दावा किया है कि स्वर्ण के सूक्ष्म कण पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषकों को त्वचा पर टिकने नहीं देता है। 
विज्ञापन


साइंस जर्नल एल्सेवियर में प्रकाशित अध्ययन में फ्रांस के पेरिस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि त्वचा में मौजूद एपिडर्मल और फाइब्रोब्लास्ट कोशिकाओं को नुकसान होने पर कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं उनकी रोकथाम में स्वर्ण के नैनो कणों से युक्त सौंदर्य उत्पादों की भूमिका अहम है। इतना ही नहीं सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों और धूम्रपान से त्वचा पर पड़ने वाले असर को भी कम कर सकते हैं। भारतीय विशेषज्ञों का कहना है कि स्वर्ण भस्म का प्रयोग प्राचीन समय से हो रहा है।
विज्ञापन


आयुर्वेद में इसकी काफी जानकारी मौजूद है। आयुथवेदा के निदेशक डाॅ. संचित शर्मा बताते हैं कि इंसान की कोशिश चेहरे की सुंदरता कायम रखना होती है। हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं के साथ मिलकर तैयार स्पार्कलिंग गोल्ड फेस वॉश में 24 कैरेट स्वर्ण के नैनो कण का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा के लिए इसलिए उपयोगी सोने के कण
शोधकर्ताओं बताया कि स्वर्ण के नैनो कण त्वचा का रुखापन खत्म करते हैं, जिससे छिद्रों में नमी बनी रहती है। त्वचा को संपूर्ण पोषण मिलता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाएं फिर से स्वस्थ होने लगती हैं। इतना ही नहीं कोलेजन प्रोटीन बनाने की प्रक्रिया तेज होने से त्वचा का लचीलापन बढ़ता है, जो झुर्रियों को रोकता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने एक निष्कर्ष यह भी निकाला है कि उम्र बढ़ने के साथ कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। ऐसे में स्वर्ण के नैनो कण नई कोशिकाओं का निर्माण करने में भी सक्षम है। नतीजा यह होता है कि उम्र बढ़ने के प्रभावों का असर कम नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed