{"_id":"5b259ae24f1c1bfa6e8b85a9","slug":"naidu-will-surround-pm-modi-in-first-meeting-after-withdrawal-from-coalition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग की बैठक आज, गठबंधन से हटने के बाद पहली मुलाकात में पीएम को घेरेंगे नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीति आयोग की बैठक आज, गठबंधन से हटने के बाद पहली मुलाकात में पीएम को घेरेंगे नायडू
एजेंसी, अमरावती
Updated Sun, 17 Jun 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मार्च में केंद्र की भाजपा नेतूत्व वाली सरकार से नाता तोड़ लेने के बाद पहली बार रविवार को नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। राज्य को विशेष दर्जा नहीं मिलने के मुद्दे पर अपनी तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) को एनडीए के गठबंधन से हटने वाले नायडू इसके बाद से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह की तीखी आलोचना करते रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि नायडू रविवार की बैठक में प्रधानमंत्री का खुलकर विरोध जताते हुए उसे वादे को तोड़ने का आरोप लगा सकते हैं, जो राज्यसभा में तेलंगाना को अलग करते समय आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के बारे में किया गया था।
विज्ञापन
नीति आयोग की चौथी गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने के लिए नायडू पिछले चार दिन से राज्य के सभी मंत्रियों, शीर्ष नौकरशाहों और सांसदों के साथ मिलकर तथ्य जुटाने की कवायद में जुटे हुए हैं। टीडीपी सूत्रों की तरफ से भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते और वे इस बैठक का उपयोग राज्य की मांगों को पूरा करने का दबाव बनाने के लिए करेंगे।
विज्ञापन
तीन राज्यों से समर्थन की उम्मीद
चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को मंत्रियों और नौकरशाहों के साथ एक बैठक में कहा था कि वे नीति आयोग की बैठक के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से इस मुद्दे पर समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।