फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur Woman falls to death from fly-over after car hits motorcycle

Maharashtra: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर महिला फ्लाईओवर से नीचे गिरी, मौत

Sun, 18 Sep 2022 01:46 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 01:46 AM IST
सार

अनीता और उनके पति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से एक कार आई और उसने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीता हवा में ही उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Nagpur Woman falls to death from fly-over after car hits motorcycle
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस दौरान एक महिला फ्लाईओवर से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीताबुलडी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर शाम करीब सात बजे हुई। मृतका की क पहचान वर्धा के सर्कल लाइन निवासी अनीता रूजवेल्ट बिलपे (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना में हमला का पति घायल हो गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, अनीता और उनके पति मोटरसाइकिल पर जीरो माइल स्क्वायर की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से एक कार आई और उसने उन्हें टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीता हवा में उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed