{"_id":"5d16e6ec8ebc3e3cb54469e7","slug":"nagpur-university-three-professor-spend-one-and-half-lakhs-on-snacks-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसरों ने चाय नाश्ते पर दो दिन मे खर्च किए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागपुर यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसरों ने चाय नाश्ते पर दो दिन मे खर्च किए डेढ़ लाख रुपये
Sat, 29 Jun 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : nagpuruniversity.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसरों (प्राध्यापकों) ने केवल दो दिन में डेढ़ लाख रुपये का चाय-नाश्ता करके सभी को हैरान कर दिया है। विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक के दौरान यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिल के अनुसार दो दिन में प्रोफेसरों ने नाश्ते के अलावा 99 कप चाय और 25 कप कॉफी पी डाली।
विज्ञापन
इस बिल को पास कराने के लिए विश्वविद्यालय के वित्त-लेखा विभाग के पास भेजा गया। राशि को देखते हुए विभाग ने इसे पास करने से मना कर दिया। बिल को कुलपति डॉक्टर सिद्धार्थविनायक पी काने के पास भेजा गया। उन्होंने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही बिल को पास करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
कुलपति के अनुसार बोर्ड ऑफ स्टडीज की पिछले महीने मई में विश्वविद्यालय में बैठक हुई थी। जिसमें पाठ्यक्रम और शैक्षिक सत्र को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड के सदस्यों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से पूछा गया है कि यदि बिल सही है तो वह इस बात को साबित करें कि कैसे दो दिन में तीन लोग 99 चाय और 25 कॉफी पी गए?
विज्ञापन