फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur Minor Girl Gives Birth at Home After Watching Online Videos and Killed Newborn Baby

Nagpur: यूट्यूब देखकर 15 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, फिर नवजात को मारकर डिब्बे में छिपा दिया

Mon, 06 Mar 2023 11:35 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 06 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, नागपुर के अंबाझरी इलाके की बच्ची ने अपनी मां को तबियत खराब होने की बात कहकर गर्भवती होने की बात छिपाई। किसी को मालूम न चले इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखना शुरू किया। दो मार्च को वीडियो देखकर उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत नवजात की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Nagpur Minor Girl Gives Birth at Home After Watching Online Videos and Killed Newborn Baby
यूट्यूब देखकर नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां यूट्यूब देखकर एक 15 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे मारकर एक डिब्बे में बंद कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए लड़की एक युवक से मिली थी। जिसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान हुई। युवक ने बच्ची का यौन शोषण किया था। बाद में बच्ची गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नागपुर के अंबाझरी इलाके की बच्ची ने अपनी मां को तबियत खराब होने की बात कहकर गर्भवती होने की बात छिपाई। किसी को मालूम न चले इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखना शुरू किया। दो मार्च को वीडियो देखकर उसने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत नवजात की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को उसने अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया। 
विज्ञापन


मां घर पहुंची तब खुली पोल
पुलिस के अनुसार, जब किशोरी की मां घर पहुंची तो उन्होंने उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, 'लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed