{"_id":"657ec5cf2ab06eb27f0ba754","slug":"nagpur-solar-factory-industries-blast-anxious-kin-of-workers-gather-outside-securty-tight-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur: सोलर फैक्ट्री में धमाके के बाद अपनों के अंतिम दर्शन को तरसे परिजन; हालात तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur: सोलर फैक्ट्री में धमाके के बाद अपनों के अंतिम दर्शन को तरसे परिजन; हालात तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात
Sun, 17 Dec 2023 03:31 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:31 PM IST
सार
धमाके में मारी गई आरती सहारे के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी की मौत की खबर मिली थी और उसके बाद से वह आगे की जानकारी का अभी तक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री के बाहर मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में धमाके में नौ लोगों की मौत के बाद कर्मचारियों के परिजन परेशान हैं। बदहवासी की हालत में वह फैक्ट्री के बाहर इंतजार करने को मजबूर है। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जबकि वह अपने-अपने परिजनों के लिए परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर मौजूद हैं और अपने अपने परिजनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में मारे गए नौ कर्मचारियों के शव अभी भी फैक्ट्री परिसर के भीतर ही हैं। फैक्ट्री के गेट पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर मौजूद हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें फैक्ट्री के भीतर जाने दिया जाए। बता दें कि नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में सुबह 9 बजे धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप- कोई जानकारी नहीं दी जा रही
धमाके में मारी गई आरती सहारे के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी की मौत की खबर मिली थी और उसके बाद से वह आगे की जानकारी का अभी तक इंतजार कर रहे हैं। हालात को देखते हुए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। धमाके में फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि सोलर इंडस्ट्रीज फैक्ट्री सेना के लिए ड्रोन्स और विस्फोटक बनाती है।
विज्ञापन
सरकार ने आर्थिक मदद का किया एलान
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इसकी मंजूरी दे दी है। फडणवीस ने बताया कि धमाके में मारे गए नौ लोगों में से छह महिलाएं हैं। राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में प्रभावितों के परिजनों के साथ खड़ी है।