{"_id":"64e5f224a5ab263aae052498","slug":"nagpur-police-to-record-statement-of-congress-mla-sanjay-sharma-in-sana-khan-murder-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sana Khan murder Case: सना खान हत्या मामले में कार्रवाई जारी, नागपुर पुलिस कांग्रेस विधायक से करेगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sana Khan murder Case: सना खान हत्या मामले में कार्रवाई जारी, नागपुर पुलिस कांग्रेस विधायक से करेगी पूछताछ
Wed, 23 Aug 2023 05:18 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:18 PM IST
सार
नागपुर पुलिस ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री सना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नागपुर पुलिस ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संजय शर्मा इस हफ्ते पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी रब्बू उर्फ रविशंकर यादव और कमलेश पटेल को हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सना का इस्तेमाल हनी ट्रैप के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनके जरिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कई लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये कमाए।
विज्ञापन
इससे पहले सना खान की मां ने रविवार को नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धमकी देकर सेक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उनकी शिकायत के आधार पर, सना खान के पति अमित उर्फ पप्पू साहू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में जबलपुर में हुई सना खान की हत्या के सिलसिले में पति साहू और दो अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, साहू और सना खान के बीच रिश्ते में तब खटास आ गई थी, साहू को उसके चरित्र पर संदेह होने लगा था। सना खान उसकी पत्नी थी, किसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और साहू ने उसकी हत्या की और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया।
सना खान (34 वर्षीय) नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्य प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थी। अवस्थी नगर निवासी सना खान की मां मेहरुनिशा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अग्सत को जबलपुर जाने के बाद लापता हो गई थी।