फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur: Police car collides with wild boar, driver dies, 3 injured

नागपुर: जंगली सूअर से टकराई पुलिस की गाड़ी, ड्राइवर की मौत, 3 घायल

Sun, 03 May 2020 07:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Nagpur: Police car collides with wild boar, driver dies, 3 injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार की सुबह वर्धा रोड पर एक जंगली सूअर की चपेट में आने से एक पुलिस चालक की मौत हो गई और तीन कांस्टेबल घायल हो गए।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान खुशाल शेगांवकर के रूप में की गई है। वहीं, महिला कांस्टेबल स्नेहल थोराट, हर्षा शेंडे और हेड कांस्टेबल साजिद सय्यद इस दुर्घटना में घायल हो गए। ये सभी बुटीबोरी पुलिस स्टेशन से जुड़े थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अपने परिवार से मिलाने के लिए ये सभी खापरखेड़ा जा रहे थे। महिला को लोगों की तरफ से बुटीबोरी पुलिस स्टेशन लाया गया था। महिला के परिवार वालों ने अनुरोध किया था कि उसे घर लाया जाए, क्योंकि लॉकडाउन के कारण परिवार वहां आने में असमर्थ था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला को उसके घर ले जा रहे पुलिस वाहन की जामता क्षेत्र के वर्धा रोड पर एक जंगली सूअर से टक्कर हो गई।

उन्होंने कहा, "सड़क पर अचानक से जंगली सूअर आ गया, जिससे गाड़ी टकरा गई। इसके बाद गाड़ी को अचानक से मोड़ना पड़ा, जहां वो सीधे जाकर सीमेंट के बने पत्थर पर जा टकराई। गाड़ी में मौजूद चारों लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां शेगांवकर ने दम तोड़ दिया।"

हिंगना पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed