फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur news in hindi, Two Husband of One lady approach Cops against Woman Who run away with third

Nagpur: 'पत्नी तीसरे के साथ भाग गई', थाने में गुहार लगाते पहुंचे एक ही महिला के दो पति, पुलिस भी हैरान

Thu, 09 Jun 2022 01:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 09 Jun 2022 01:02 PM IST
सार

Bharosa Cell Nagpur: नागपुर में दो पुरुष अपनी पत्नी की तलाश में एक ही थाने में पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत देते हुए हैरान करने वाली बात बताई। 

विज्ञापन
Nagpur news in hindi, Two Husband of One lady approach Cops against Woman Who run away with third
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही महिला के पति होने का दावा करने वाले दो शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अब शिकायत जान पुलिस भी सन्न रह गई है। दरअसल, दोनों ने पुलिस अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी किसी तीसरे के साथ भाग गई है। 

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला?
यह घटना नागपुर के भरोसा प्रकोष्ठ थाने की है जहां थाने में पहुंचे दो शख्स एक जैसी शिकायत लेकर आए। पहले तो पुलिस भी हैरान रह गई आखिर दो शख्स की एक ही शिकायत कैसे हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामले का खुलासा होने लगा। दरअसल, दोनों ने एक ही महिला पर दावा करते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी है लेकिन अब किसी तीसरे के साथ भाग गई है। दूसरे शख्स ने तो पत्नी की तलाशी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने दी बड़ी जानकारी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ प्रेम विवाह किया था और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। वहीं शादी के चार साल बाद पति-पत्नी में अनबन होने लगी। जिसके बाद महिला ने दूसरे शख्स से एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। पहला पति राजमिस्त्री का काम करता है तो वहीं दूसरा पति ऑप्टिक फाइबर लगाता है। वहीं तीसरे के बारे में पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे शख्स की शादी वैध नहीं
पुलिस ने कहा कि महिला ने पहली शादी की लेकिन तलाक नहीं ली। इसके बावजूद उसने मंदिर में दूसरी शादी की जिसे कि किसी भी हालत में कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती है। हालांकि दोनों शख्स के पास शादी के पर्याप्त सबूत हैं। यानी इस बात में बिल्कुल सच्चाई है कि महिला ने दोनों शख्स से शादी की है। लेकिन अब वह दोनों को छोड़कर भाग चुकी है और किसी तीसरे से शादी कर ली है। पुलिस तीसरे शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही है।

महिला बोली मैं तीसरे पति के साथ सुखी हूं
वहीं जब पुलिस ने महिला को फोन लगाया तो वह बोली कि मैं तीसरे पति के साथ बहुत खुश हूं। हमें परेशान न किया जाए। पुलिस अब इस मामले में उलझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed