{"_id":"5c35a850bdec2256bc42a24e","slug":"nagpur-man-approaches-police-station-to-register-complaint-for-his-stolen-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की अजीब फरियाद, 'दारोगा जी रिपोर्ट लिखिए...मेरा दिल चोरी हो गया'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युवक की अजीब फरियाद, 'दारोगा जी रिपोर्ट लिखिए...मेरा दिल चोरी हो गया'
Wed, 09 Jan 2019 01:22 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, मुंबई
न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
दिल चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंचा युवक
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिसकर्मी उस वक्त हैरान रह गए जब एक युवक ने चोरी की शिकायत करते हुए उनसे मदद मांगी। युवक अपने खोए दिल को ढूंढने के लिए शिकायत दर्ज कराने आया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह घटना हाल ही में नागपुर के एक पुलिस स्टेशन की है।
विज्ञापन
युवक शिकायत दर्ज कराना चाहता था कि एक लड़की ने उसका दिल चुराया है और पुलिसकर्मी उसे वापस लाएं। आज तक पुलिस के पास सामान चोरी होने की बहुत सी घटनाएं आती थीं। लेकिन ऐसा मामला पहली बार सामने आया। इससे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह भी मांगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और अंत में कहा कि भारतीय दंड संहिता में ऐसी कोई धारा नहीं है जो इस तरह की शिकायत से संबंधित हो। आखिर में पुलिस ने युवक से कहा कि उनके पास उसकी समस्या का कोई हल नहीं है और वह वापस चला जाए।
विज्ञापन
इस अनोखे मामले के बारे में नागपुर के पुलिस कमिश्नर भूषण कुमार उपाध्याय ने बीते हफ्ते एक कार्यक्रम में बताया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग चोरी हुए 82 लाख रुपये के सामान को उसके मालिक को लौटा रहा था। उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम खोई हुई चीजें लौटाते हैं लेकिन कई बार हमें ऐसी शिकायतें भी मिलती हैं जिन्हें हम हल नहीं कर सकते।