{"_id":"665d94a243c536de5c079da5","slug":"nagpur-court-sentenced-nishant-agarwal-former-engineer-of-brahmos-aerospace-for-spying-for-pakistan-isi-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brahmos: ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद की सजा, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पाए गए दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Brahmos: ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद की सजा, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पाए गए दोषी
Mon, 03 Jun 2024 03:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:32 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशांत भारत की डीआरडीओ और रूस की सैन्य औद्योगिक कंसोर्शियम (एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया) के जॉइंट वेंचर- ब्रह्मोस एयरोस्पेस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नागपुर की एक कोर्ट ने सोमवार को ब्रह्मोस के एक पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। बताया गया है कि निशांत को 2018 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते और जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशांत भारत की डीआरडीओ और रूस की सैन्य औद्योगिक कंसोर्शियम (एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया) के जॉइंट वेंचर- ब्रह्मोस एयरोस्पेस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने पर काम कर रही है, जो कि जमीन, हवा, समुद्र और समुद्र के अंदर से भी लॉन्च की जा सकती है।