{"_id":"5c24062ebdec22570860b1b1","slug":"nagpur-angry-lawyer-slapped-judge-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर : फैसला पसंद नहीं आया तो वकील ने जज को ही जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागपुर : फैसला पसंद नहीं आया तो वकील ने जज को ही जड़ दिया थप्पड़
Thu, 27 Dec 2018 04:22 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को एक वकील ने अदालत परिसर में सेशन जज को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट की सातवीं मंजिल पर लिफ्ट के बाहर हुई। वरिष्ठ सिविल जज केआर देशपांडे ने आरोप लगाया कि सहायक सरकारी वकील डीएम पराते ने उन्हें कोर्ट के बाहर थप्पड़ मार दिया। आरोपी वकील एक मामले में जज के फैसले के बाद नाराज था।
विज्ञापन
सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुनील बोंडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बारे में जब जिले के सरकारी वकील नितिन तेलगोटे से बात की गई तो उन्होंने इसकी निंदा की। तोलगोटे ने कहा कि आरोपी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर उसे किसी बात से नाराजगी थी तो उसे उचित ढंग से शिकायत करनी चाहिए थी। समाज वकीलों से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं करता।
विज्ञापन