{"_id":"61c98bc50fadcd276126ec2b","slug":"nagaland-violence-army-inquiry-team-will-visit-the-incident-site-at-oting-on-29-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड हिंसा मामला: 29 दिसंबर को घटनास्थल का मुआयना करेगा सेना का जांच दल, दौरे से पहले की यह अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड हिंसा मामला: 29 दिसंबर को घटनास्थल का मुआयना करेगा सेना का जांच दल, दौरे से पहले की यह अपील
Mon, 27 Dec 2021 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:17 PM IST
सार
अपील की गई है कि चार दिसंबर को हुई घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, वीडियो या अन्य कोई सामग्री अगर किसी के पास है तो वह जांच शुरू होने से पहले सेना को पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
नगालैंड हिंसा
- फोटो : Social media
विस्तार
नगालैंड के ओटिंग में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में ग्रामीणों की मौत मामले में सेना का जांच दल 29 दिसंबर को घटनास्थल का मुआयना करेगा। पीआरओ रक्षा कोहिमा ने बताया कि घटना की पूरी जांच के लिए सेना का जांच दल 29 दिसंबर को ओटिंग गांव पहुंचेगा। बताया गया कि, इस दौरान जांच दल तिजित पुलिस स्टेशन में भी मौजूद रहेगा। पीआरओ रक्षा कोहिमा की ओर से यह अपील की गई है कि चार दिसंबर को हुई घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, वीडियो या अन्य कोई सामग्री अगर किसी के पास है तो वह जांच शुरू होने से पहले सेना को पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
सेना ने दिया था कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
इस घटना के बाद सेना ने एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी किया था। इसकी जिम्मेदारी उत्तरपूर्व में तैनात एक मेजर जनरल को दी गई है। सेना ने कहा कि हम इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित किए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) का पूरा सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारियां मांगी जा रही हैं वह समय से साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन
14 ग्रामीणों की हुई थी मौत
जिले में चार दिसंबर को हुई इस घटना में 14 ग्रामीणों की मौत हो गई थी, वहीं एक सैनिक भी शहीद हो गया था। सुरक्षाबलों को उग्रवादियों की खुफिया जानकारी मिली थी, लेकिन गलती से ग्रामीणों
विज्ञापन
उग्रवादी समझ लिया गया और उन पर गोलीबारी की गई थी।