Nagaland: नगालैंड के शास्त्रागार से गोला-बारूद चुरा कर मणिपुर में बेचता था, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, नगालैंड पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुमुकदीमा स्थित नगालैंड केंद्रीय पुलिस शस्त्रागार से गोला-बारूद चोरी हो गए थे। इस पर पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। पिछले नौ जुलाई से इसकी जांच चल रही थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने की कई बार कोशिश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ रहे थे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में उपद्रवी समूहों को गोला-बारूद चुराने और बेचने के आरोप में नगालैंड पुलिस ने एक इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नगालैंड पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर राज्य पुलिस के शस्त्रागार से गोला-बारूद चुराकर इसे मणिपुर में उपद्रवी समूहों को बेच देता था। नगालैंड पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पुलिस अधिकारी ने गुनाह कबूल कर लिया है। मामले में उसके अलावा पांच अन्यों को भी गिरफ्तार किया है? इसमें एक महिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा है कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगालैंड पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुमुकदीमा स्थित नगालैंड केंद्रीय पुलिस शस्त्रागार से गोला-बारूद चोरी हो गए थे। इस पर पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। पिछले नौ जुलाई से इसकी जांच चल रही थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने की कई बार कोशिश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। अंतत: पुलिस को गुरुवार को कामयाबी मिल गई, जब एसआईटी ने जाल बिछाकर दीमापुर के सिक्स माइल से एक गाड़ी को रोककर इन्हें गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन बैग भी मिले हैं। इनमें भी गोला बारूद थे।
इस बारे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री वाई पैटर्न ने कहा, एसआईटी को यह कामयाबी मिली है। मुख्य आरोपी माइकल यानथेन ने गुनाह कबूल कर लिया है। उसके साथ ही पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि माइकल यानथान सेंट्रल स्टोर का इंचार्ज था। उस पर अब तक मणिपुर में उपद्रवियों को 2480 गोला बारूद 4.25 लाख में बेचने का आरोप है। अब उससे दीमापुर में तीन बैग गोला-बारूद बरामद हुए हैं। नगालैंड पुलिस शस्त्रागार से जो गोला-बारूद चुराया गया और मणिपुर में समूहों को बेचा गया, वह इंसास और सेल्फ-लोडिंग राइफलों के लिए था।
इस बीच, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा, कानून अपनी कार्रवाई करेगा। इस बीच, रियो ने मणिपुर में हिंसा पर यह कहते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि यह राज्य का आंतरिक मामला है।