{"_id":"5e3e60658ebc3ee5b802e013","slug":"nagaland-opposition-party-npf-asks-government-to-clarify-stand-on-naga-peace-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड: विपक्षी एनपीएफ ने सरकार से नगा शांति वार्ता पर रुख स्पष्ट करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागालैंड: विपक्षी एनपीएफ ने सरकार से नगा शांति वार्ता पर रुख स्पष्ट करने को कहा
Sat, 08 Feb 2020 12:46 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोहिमा
पीटीआई, कोहिमा
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियु रिओ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड में विपक्षी पार्टी नगा पीपुल्स फ्रंट (पीडीए) ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नगा शांति वार्ता की स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की। विपक्षी पार्टी ने सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) पर नगा शांति वार्ता की स्थिति पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और सरकार से इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
विधानसभा में 17 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन दिए गए राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए एनपीएफ विधायक इमकोंग एल इमचेन ने शुक्रवार को सदन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र एवं नगा राजनीतिक समूहों के बीच वार्ता पर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि ने सदस्यों को दिए भाषण में विरोधाभासी बातें कहीं। एक तरफ उन्होंने कहा कि वार्ता संपन्न हो गई है और दूसरी तरफ वार्ता के सफल समापन के लिए हर किसी का समर्थन मांगा। इमचेन ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने की अपील करते हुए कहा कि बातचीत संपन्न हुई है या नहीं यह स्पष्ट करे। साथ ही उन्होंने कहा कि नगा लोग शीघ्र समाधान के इच्छुक हैं।