फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Minister Temjen Imna Along's Tweet On Yoga Will Make You Smile

‘योग की हेरा फेरी’: नागालैंड के मंत्री ने शेयर किया कुछ ऐसा, लोगों का हंसकर हुआ बुरा हाल

Fri, 07 Jul 2023 10:05 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 10:05 AM IST
सार

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने छह जुलाई को एक मजाकिया पोस्ट किया। इसमें वह योग की कक्षा में भाग लेते हुए दिख रहे हैं। वह विभिन्न योग मुद्रा में दिखाई दे रहे।

विज्ञापन
Nagaland Minister Temjen Imna Along's Tweet On Yoga Will Make You Smile
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग - फोटो : social media

विस्तार

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वे अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं। यही नहीं वे गंभीर मुद्दों पर बात करने के अलावा काफी दिलचस्प और फनी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। अब उन्होंने एक बार ट्वीटर पर कुछ फोटो पोस्ट की है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन

अलॉन्ग ने छह जुलाई को एक मजाकिया पोस्ट किया। इसमें वह योग की कक्षा में भाग लेते हुए दिख रहे हैं। वह विभिन्न योग मुद्रा में दिखाई दे रहे। इतना ही नहीं मंत्री ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘समोसा से सवासना तक’। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि यह सिर्फ योग नहीं है, यह योग की हेरा फेरी है। इस पल में मैं अनुलोम विलोम कर रहा हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पोस्ट को अब तक 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग हमेशा की तरह ही इस पोस्ट को भी काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि आप वास्तव में राजनीति में सबसे अच्छे व्यक्ति हैं...बस ऐसे ही मस्त रहिए व्यस्त रहिए। वही, एक अन्य ने कहा कि सर, हम योग करते समय आपकी परेशानियों का एहसास कर सकते हैं। समोसा खाना बहुत आसान है और यह स्वादिष्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed