Temjen Imna Along: नागालैंड के मंत्री तेमजेन भी कोरियन पॉप के दिवाने, बोले- सोने से पहले जरूर सुनता हूं
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें नागालैंड के मंत्री तेमजेन एक इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं के-पॉप (कोरियन पॉप) को सुनता हूं उसका प्रशंसक हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कोरियन पॉप के करोड़ों दिवाने हैं, खासकर पिछले कुछ सालों से भारत में कोरियन म्यूजिक इंडस्ट्री ने लोगों के मन में खासा जगह बनाई है। सिर्फ पॉप ही नहीं कोरियाई सीरियल, खाना, यहां तक कि कोरियाई स्किनकेयर ने भी भारत पर कब्जा कर लिया है लेकिन आश्चर्च की बात यह है कि नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग भी कोरियन पॉप के बड़े दिवाने हैं और सोने से पहले वह जरूर सुनते हैं।
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वह एक इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं के-पॉप (कोरियन पॉप) को सुनता हूं उसका प्रशंसक हूं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं पॉप संस्कृति का हिस्सा हूं, सोने से पहले, मैं कम से कम 10-12 गाने देखता हूं और फिर सो जाता हूं।
Haters Gonna Hate,
— Temjen Imna Along (@AlongImna) October 18, 2022
but I'm a also a part of the K-Pop Fandom. 🎧 pic.twitter.com/sLbVUUqBja
सेना में शामिल होंगे बीटीएस के सदस्य
हाल के वर्षों में के-पॉप कोरियाई पॉप संगीत ने विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों के मन में जगह बनाई है। कुछ कोरियन बैंड हैं जिनको दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है 'बीटीएस', 'ब्लैकपिंक', 'एक्सो', 'ट्वाइस' और 'सेवेंटीन' हैं। हाल ही में, एक खबर सामने आई है कि दुनिया में सबसे प्रसिद्ध के-पॉप बैंड में से एक 'बीटीएस' अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा क्योंकि बीटीएस के सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपने देश दक्षिण कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा करने जा रहे हैं।
सेना में अपनी सेवा देना अनिवार्य
दक्षिण कोरिया में नियम हैं कि हर युवा को 18 से 35 साल के बीच सेना में अपनी सेवा देना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत कोरियाई पॉप सिंगर्स को अब साज-आवाज को भूल शस्त्र उठाना होगा। सेना में शामिल हो कर बीटीएस को 21 महीने तक एक सैनिक के तौर पर सेवा देनी होगी।