फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland firing: Victims families refused to take compensation people said we should get justice

नगालैंड फायरिंग: पीड़ितों के परिवारों ने मुआवजा लेने से किया इनकार, लोगों ने कहा- हमें न्याय मिलना चाहिए

Mon, 13 Dec 2021 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:38 PM IST
सार

मृतकों के अंतिम संस्कार के बीच राज्य मंत्री एवं जिला उपायुक्त 18.30 लाख रुपये के मुआवजे की पहली किस्त लेकर पहुंचे थे, लेकिन पीड़ितों के परिवार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Nagaland firing: Victims families refused to take compensation people said we should get justice
नगालैंड - फोटो : Agency

विस्तार

नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए। परिवारों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हम तब तक किसी भी सरकारी मुआवजे को लेने से इनकार करते हैं, जब तक की गोलीबारी में शामिल लोगों को कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता। ओटिंग ग्राम परिषद् ने एक बयान देते हुए कहा कि जब स्थानीय लोग मृतकों के अंतिम संस्कार एवं अन्य कार्यों में व्यस्त थे। तब राज्य मंत्री पी. पेवांग कोन्याक एवं जिला उपायुक्त 18.30 लाख की राशि लेकर आए थे। पहले तो लोगों ने इसे मंत्री के प्यार,सहानुभूति एंव उपहार का प्रतीक माना,  लेकिन बादमें पता चला कि यह राज्य मंत्री द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे की पहली किस्त थी। 

विज्ञापन


इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते ओटिंग ग्राम परिषद् एवं ग्रामीणों ने बयान दिया गया कि ओटिंग ग्राम परिषद् और ग्रामीण जन इस मुआवजे को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि भारतीय सशस्त्र बल के 21वें पैरा कमांडो को निरस्त करने से पहले नागरिक सहिंता एवं सशस्त्र बल विशेष अधिनियम (एएफएसपीए) के समक्ष न्याय हेतू कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता। 
विज्ञापन


रविवार को जारी इस बयान में ग्राम परिषद् के अध्यक्ष लोंगवांग कोन्याक, आंग (राजा) तहवांग, उपआंग चिंगवांग, एवं मोंगनेई और न्यानेई गांव बुराह (ग्राम सरदारों) द्वारा हस्ताक्षर किए गए।  पुलिस के अनुसार,  जिले में 4-5 दिसंबर को हुई उग्रवादी विरोधी हिंसा में लगभग 14 लोग और 1 सैनिक मारा गया। इस दौरान मृतकों के परिवारों नेकिसी भी प्रकार के मुआवजे के लिए तब तक इनकार किया है जब तक कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed