फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagaland Exit Poll Result Live 2023: Nagaland Election Results Updates Live

Nagaland Exit Poll 2023: नगालैंड में भी BJP गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान, बाकी दलों का क्या होगा?

Mon, 27 Feb 2023 09:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Feb 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार
नगालैंड में आज मतदान खत्म हो गया। यहां 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। ये सीट जुन्हेबोटो जिले में पड़ती है। यहां की आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। अब दो मार्च को बाकी 59 सीटों के नतीजे आएंगे।
loader
Nagaland Exit Poll Result Live 2023: Nagaland Election Results Updates Live
Nagaland Poll Of Exit Poll - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगालैंड के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। यहां भी तमाम एजेंसियों के सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकते हैं। कांग्रेस व अन्य दलों को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं किस एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे किए गए हैं?

 
पोलिंग एजेंसी भाजपा+एनडीपीपी कांग्रेस एनपीएफ अन्य
जी न्यूज मैट्रिज 35-43 1-3 2-5 6-12
आज तक एक्सिस माय इंडिया 38-48 1-2 3-8 5-15
टाइम्स नाउ ईटीजी 44 00 06 10
इंडिया न्यूज जन की बात 35-45 00 6-10 9-15

इस बार चुनाव में क्या-क्या हुआ? 
इस बार नगालैंड की 59 सीटों पर चुनाव हुए। यहां जुन्हेबोटो की आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनाव नहीं हुए। भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा कांग्रेस और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़े। कांग्रेस ने 23 और एनपीएफ ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव में ताल ठोकी थी। 
 

2018 में क्या हुआ था? 
पिछले चुनाव में भी 59 सीटों पर ही चुनाव हुए थे। एक सीट पर निर्विरोध प्रत्याशी की जीत हुई थी। पिछली बार एनपीएफ ने 58 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से 26 को जीत मिली थी। एनडीपीपी और भाजपा एकसाथ मैदान में उतरे थे। तब एनडीपीपी ने 40 और भाजपा के 20 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। एनडीपीपी के 40 में से 18 प्रत्याशियों को जीत मिली थी, जबकि भाजपा के 20 में से 12 उम्मीदवार चुनाव जीत गए थे। एनपीपी के 25 में से दो, जेडीयू के 13 में से एक उम्मीदवार की जीत हुई थी। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी चुनाव में बाजी मार ली थी। चुनाव के बाद सभी 60 विधायकों ने मिलकर सरकार बनाई। 
 

एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे? 
नगालैंड चुनाव को लेकर पिछली बार दो महत्वपूर्ण एग्जिट पोल जारी किए गए थे। एक जन की बात और न्यूज एक्स ने मिलकर करवाया था और दूसरा सी वोटर्स का पोल था। जन की बात और न्यूज एक्स ने NDPP और भाजपा गठबंधन को 27 से 32 सीटों पर जीत दिखाई थी, जबकि एनपीएफ को 20 से 25 और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत दिखाई थी। 5 से सात सीटें अन्य के खाते में दी थी। 

वहीं, सी वोटर्स ने एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन को 25 से 31 सीटें दी थीं। एनपीएफ को 19 से 25 और कांग्रेस को शून्य से चार सीटें दी थीं। अन्य के खाते में छह से 10 सीटें दिखाई गई थीं। 

 

2018 में नतीजे क्या निकले? 
पार्टी   कितने प्रत्याशी थे? कितने जीते?
NPF 58 26
NDPP 40   18
BJP 20 12
NPP 25   02
JDU   13 01
निर्दलीय   11   01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed