{"_id":"5a8e74394f1c1bb0098b461b","slug":"nagaland-assembly-election-pm-narendra-modi-said-northeast-is-transformation-by-transportation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी बोले- नगालैंड में मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत, तभी होगा विकास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी बोले- नगालैंड में मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत, तभी होगा विकास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुएनसांग
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नगालैंड पहुंचे और उन्होंने तुएनसांग में एक जनसभा को संबोधित किया। अपार भीड़ को देखकर उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ, देश के हर कोने को एक साथ लेकर चलने का ईमानदार प्रयास होता है तभी इतनी संख्या में लोग आकर आशीर्वाद देते हैं।
उन्होंने किसान से लेकर युवाओं और महिलाओं तक को अपने भाषण से साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवा, क्रिएटिव महिलाएं और आविष्कार करने वाले किसान ही नगालैंड को नई ऊचाइयों पर ले जाएंगे। नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होने हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मेरा दृष्टिकोण थोड़ा अलग है मैं इन राज्यों को ट्रांसफॉर्मेशन बाय ट्रांसपोर्टेशन की नजर से देखता हूं। नगालैंड के लोगों के अधिकारों की रक्षा हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नगालैंड की भलाई के लिए उठने वाली हर आवाज का सम्मान करती है, हमने हमेशा बातचीत का रास्ता खुला रखा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि नगालैंड में कनेक्टिविटी एक बड़ी समस्या है, इस समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र लगातार प्रयास कर रही है। पिछले चार साल में नगालैंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं। भारत सरकार 1800 करोड़ रुपये कोहिमा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खर्च करेगी।

स्थिर सरकार की है जरूरत
उन्होंने कहा कि केंद्र आपके राज्य के विकास के लिए जो भी फंड जारी कर रही है वह आप तक पहुंचे उसे भी हम सुनिश्चित करेंगे। वहीं तकनीक की मदद से हम जनता के पैसे का ध्यान रखने की कोशिश करेंगे। वहीं उन्होंने किसानों को भी अपने भाषण में साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व बाजार की मांग ऑरगेनिक फार्मिंग है और पूरा नॉर्थ ईस्ट के किसान इस तरह की खेती को आसानी से अंजाम दे सकते हैं। और ऐसा करने से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस बात की बहुत आवश्यकता है कि राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार बने जो राज्य के विकास के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि नगालैंड के प्रतिभावान लोगों ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत का विकास पूर्वोत्तर के विकास के बिना संभव नहीं, इस लिए हमारी सरकार 'अष्ट लक्ष्मी' पर विशेष ध्यान दे रही है।