फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nagaland assembly election in bjp won BJP offers to send Christians to Jerusalem for free

हज सब्सिडी खत्म करने के बाद भाजपा ने खेला ईसाई कार्ड- यरुशलम की कराएगी मुफ्त यात्रा

Wed, 14 Feb 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
nagaland assembly election in bjp won BJP offers to send Christians to Jerusalem for free
भाजपा

अगर नगालैंड में बीजेपी की सरकार आती है तो ईसाइयों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। नगालैंड के समाचार पत्र नॉर्थइस्टर्न न्यूज के मुताबिक, राज्य में अगर बीजेपी की सरकार आती है तो वह ईसाइयों को यरुशलम की यात्रा मुफ्त में कराएगी। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बीजेपी यह उपहार देशभर के ईसाइयों को देगी  या फिर नॉर्थईस्ट में रहने वालों को या सिर्फ नगालैंड के ईसाइयों को। 

विज्ञापन

 
बता दें कि इसी महीने के अंत में नॉर्थईस्ट के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें कि मेघालय और नगालैंड में ईसाइयों की आबादी अधिक है। मेघालय में जहां 75 फीसदी आबादी ईसाइयों की है वहीं नगालैंड में उनकी तादाद 88 फीसदी है।
विज्ञापन


 वी द नागा न्यूज के ट्वीटर हैंडल पर लिखी खबर के मुताबिक, बीजेपी ने ईसाई बाहुल्य वाले राज्य में रहने वाले ईसाइयों से चुनावी वादा किया है कि वह अगर सत्ता में आती है तो यहां रहने वाले ईसाइयों को यरुशलम की यात्रा मुफ्त कराएगी। ऑन लाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने सिर्फ नगालैंड में रहने वाले ईसाइयों से वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आती है तो उन्हें उनके तीर्थ स्थल यरुशलम की मुफ्त यात्रा कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी द्वारा पिछले महीने हज सब्सिडी खत्म किए जाने के बाद मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी ने ईसाइयों से वादा किया है कि वह उन्हें यरुशलम की मुफ्त यात्रा कराएगी। मैं सही था, अगर चुनावों में फायदा लेना होता तो बीजेपी हज सब्सिडी को भी जारी रखती। ये बीजेपी का इंडिया फर्स्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed