फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga Political Issue NSCN Akato Chophy NNC Z Royim talks with Centre for solution

Naga Issue: दशकों पुराने राजनीतिक मुद्दे के समाधान की पहल, केंद्र से वार्ता को साथ आए तीन नगा समूह

Sat, 30 Dec 2023 11:37 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 30 Dec 2023 11:37 PM IST
सार

दशकों पुराने नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की कवायद हो रही है। केंद्र के साथ संयुक्त रूप से बातचीत के लिए तीन नगा समूह एकजुट हुए हैं। तीनों समूहों ने एक बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Naga Political Issue NSCN Akato Chophy NNC Z Royim talks with Centre for solution
Central Home Ministry - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के तीन प्रमुख संगठनों ने दशकों पुराने नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ संयुक्त रूप से बातचीत की पहल की है। इन नगा समूहों में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (NSCN) और नगा नेशनल काउंसिल (NNC) शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों नगा समूह 2024 में एक संयुक्त राजनीतिक प्रयास के लिए एक साथ आए हैं। एकजुट होने का फैसला तीनों समूहों ने एक बैठक में लिया। इसका मकसद दशकों पुराने नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान करना है।
विज्ञापन


2024 में संयुक्त राजनीतिक प्रयास के लिए मिलाया हाथ
बैठक में अकाटो चोफी के नेतृत्व वाले नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन), खांगो के नेतृत्व वाले एनएससीएन और जेड रॉयिम के नेतृत्व वाले नगा नेशनल काउंसिल (एनएनसी) के नेताओं ने भाग लिया। ये तीनों विभाजित समूह हैं। अकाटो ने कहा, कि तीनों समूह 2024 में एक संयुक्त राजनीतिक प्रयास के लिए एक साथ आए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वे बातचीत करने के अपने फैसले के साथ पहले ही केंद्र से संपर्क कर चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी अलग-अलग पहल की है, लेकिन अब नगा मुद्दे पर एक संयुक्त प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी साफ किया कि वे केंद्र के साथ नगा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (डब्ल्यूसी-एनएनपीजी) की कार्य समिति की ओर से की जा रही बातचीत से अलग वार्ता करेंगे। एनएनपीजी केवल सात समूहों से बना है जबकि अन्य नगा समूहों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने एलान किया कि तीनों समूह नगा समुदाय के हित के लिए समान विचारधारा वाले संगठनों का उनके साथ जुड़ने का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समान विचारधारा वाले लोगों का समर्थन
गौरतलब है कि केंद्र के साथ नगा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (डब्ल्यूसी-एनएनपीजी) की कार्य समिति की बैठक अलग से हो रही है। एनएनपीजी में केवल सात नागा ग्रुप शामिल हैं। अकाटो ने कहा, वार्ता में शामिल तीनों समूह नगा समुदाय के हित में काम करने वाले लोगों का समर्थन लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले संगठनों का उनके साथ जुड़ने का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed