फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadiabad Road Accident Car-Truck Collision on Ahmedabad-Vadodara Express Highway Three Dead, Two Injured

Gujarat: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर देर रात कार और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत; नाबालिग समेत दो घायल

Wed, 04 Dec 2024 09:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 04 Dec 2024 09:04 AM IST
सार

नडियाद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार का एक टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर सड़क के गलत साइड पर चली गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Nadiabad Road Accident Car-Truck Collision on Ahmedabad-Vadodara Express Highway Three Dead, Two Injured
छेका से लौट रहे चाचा-भतीजे को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के नडियाद में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, खेड़ा जिले में हाईवे पर एक कार के डिवाइडर से उछलकर कंटेनर ट्रक से टकराने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बिलोदरा गांव के पास उस वक्त हुई, जब परिवार राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद सूरत लौट रहा था। 

विज्ञापन


नडियाद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार का एक टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर सड़क के गलत साइड पर चली गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सूरत की रहने वाली 71 वर्षीय महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। 14 वर्षीय लड़की और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नडियाद शहर के एक नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान दलपत पुरोहित (37), दिनेश पुरोहित (41) और सुबेतीदेवी (71) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed