फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadeem Lakdawala close to gangster Aijaz Lakdawala arrested by Anti Extortion Cell

गैंगस्टर एजाज लाकड़ावाला के करीबी नदीम लाकड़ावाला को ऐंटी एक्सटॉर्शन सेल ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nadeem Lakdawala close to gangster Aijaz Lakdawala arrested by Anti Extortion Cell
पुलिस ने हिरासत में लिया।

ऐंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर एजाज लाकड़ावाला के बेहद करीबी नदीम लाकड़ावाला को शनिवार को मुंबई ऐयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष भी पेश किया, जहां से 3 मार्च तक के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


नदीम के साथी कुख्यात अपराधी एजाज लाकड़ावाला को भी  पिछले दिनों मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी, जिसके बाद उसे बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया था। बता दें कि एजाज के खिलाफ रंगदारी, वसूली और हत्या के चलते मुंबई और दिल्ली में लगभग 25 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं। आरोपी रिश्ते में लकड़ावाला का भाई लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा से एक रियल एस्टेट डेवलपर ने छह जनवरी रिपीट छह जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा में वसूली के खिलाफ कार्रवाई करने वाले प्रकोष्ठ (एईसी) ने जांच शुरू की और शनिवार को नदीम अब्दुल सत्तार लकड़ावाला (49) को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा में इसी मामले में एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता को पिछले छह महीने से एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए फोन आते थे जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

माना जा रहा है कि एजाज के अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ भी करीबी संबंध हैं।  बता दें कि एजाज मुंबई के जाने माने अपराधियों में से एक है। एजाज की गिरफ्तारी के बाद उसे 21 जनवरी तक के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया था।  

पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि ऐजाज के अपराधों के चलते उसकी बेटी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एजाज की बेटी ने भी पुलिस को उसके गोरखधंधों तक पहुंचने में मदद की थी। हालांकि, पुलिस के अपने सूत्रों द्वारा ही एजाज के पटना में होने का पता लग पाया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी । 


बैंकॉक में दाउद इब्राहिम गैंग के हमले में एजाज की मौजूदगी भी पाई गई थी। माना यह भी जा रहा था कि हमले के चलते उसकी मौत भी हो गई थी, लेकिन एजाज किसी तरह से अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकला था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed