फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nadda said, we have created an app for making rti strong and opposition included in selection panel

ऐप बनाकर आरटीआई को किया मजबूत, विपक्ष को चयन समिति में किया शामिलः जेपी नड्डा

Tue, 23 Jul 2019 08:08 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Nadda said, we have created an app for making rti strong and opposition included in selection panel
RTI - फोटो : File photo
सूचना का अधिकार कानून में हुए बदलाव पर विपक्ष हमलावर है। उसका कहना है कि सरकार आम आदमी को मजबूती देने वाले कानून को कमजोर कर रही है। लेकिन बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सरकार आम आदमी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सूचना आयुक्त के चयन में मुख्य विपक्षी दल को शामिल कर सरकार ने यह साबित भी किया है कि वह सबकी आवाज को महत्त्व देना चाहती है। 
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि आरटीआई संशोधन विधेयक 2019, आरटीआई की धारा 27 में कुछ बदलाव करने के लिए हुई है जिससे समय-समय पर कानून में केंद्र के द्वारा जरुरी बदलाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह संशोधन आरटीआई एक्ट को किसी भी तरह से कमजोर नहीं करता। केंद्र सरकार ने आरटीआई एक्ट को मजबूत करने के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाला ऐप बनाया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं से भी कभी भी कोई सूचना मांग सकता है। इससे आम आदमी की सूचना पाने की ताकत बढ़ी है। 

विज्ञापन

वहीं, विपक्ष ने सूचना के अधिकार कानून में बदलाव को कानून को कमजोर करने की साजिश बताया है। उसका कहना है कि सरकार आम आदमी को उसके सवाल पूछने के अधिकार से वंचित रखना चाहती है जिसके लिए कानून में बदलाव किया जा रहा है। सूचना का अधिकार कानून 2005 में यूपीए सरकार के द्वारा लाया गया था जो सामान्य लोगों के द्वारा अपने हितों से जुड़ी जानकारी पाने के मामले में बड़ा उपयोगी साबित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed