फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naba Kishore Das stood up to BJD wave before joining Naveen Patnaik profile property politics vehicles

Naba Kishore Das: BJD की लहर में भी कांग्रेस से जीतते थे नब किशोर दास, कोरोना से लड़ाई में निभाई थी अहम भूमिका

Sun, 29 Jan 2023 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

बीजद में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस में थे और वे उन चंद कांग्रेसी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने लगभग दो दशक तक नवीन पटनायक की लहर का ना केवल सामना किया था बल्कि बीजद उम्मीदवारों को हराया भी था। आइए जानते हैं कौन हैं मंत्री नब दास...

विज्ञापन
Naba Kishore Das stood up to BJD wave before joining Naveen Patnaik profile property politics vehicles
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और बीजू जनता दल के नेता नब किशोर दास का रविवार को अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने वाहन से बाहर निकल रहे थे। बता दें कि ओडिशा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले नब दास की गिनती नवीन पटनायक के बेहद करीबी और उनकी सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में होती है। बीजद में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस में थे और वे उन चंद कांग्रेसी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने लगभग दो दशक तक नवीन पटनायक की लहर का ना केवल सामना किया था बल्कि बीजद उम्मीदवारों को हराया भी था।  आइए जानते हैं कौन हैं मंत्री नब दास? जिन्होंने ओडिशा में कोरोना प्रबंधन में भी निभाई थी अहम भूमिका...

विज्ञापन


छात्र राजनीति से की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब दास विधि स्नातक थे। अपने कॉलेज के दिनों से ही उनकी राजनीति में अच्छी खासी रुचि थी। वे पश्चिमी ओडिशा के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक संबलपुर के गंगाधर मेहर कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे। ओपीसीसी का सदस्य बनने से पहले वह ओडिशा एनएसयूआई और फिर ओडिशा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। पिछले दो दशकों में वे एआईसीसी सदस्य और ओपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्षों भी रहे थे। नब दास की गिनती ओडिशा कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया था।  
विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट पर पहली बार बने थे विधायक
नब किशोर दास ने साल 2009 में बीजद उम्मीदवार किशोर कुमार मोहंती को हराकर कांग्रेस के टिकट पर झारसुगुड़ा से अपना पहला चुनाव जीता था। इसके बाद मोहंती को दोबारा हराकर वे 2014 में फिर से झारसुगुड़ा से चुने गए। हालांकि, इसके 5 साल बाद उन्होंने बीजद में शामिल होने का फैसला किया। अपने फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए नब दास साल 2019 में बीजद में शामिल हो गए थे।  ऐसा कहा जाता है कि बीजद में जाने से पहले उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से कहा था कि उनके लोग चाहते हैं कि वे नवीन पटनायक के साथ रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनात्मक कौशल के लिए भी जाने जाते थे नब किशोर दास
नब किशोर दास पश्चिमी ओडिशा के एक प्रमुख राजनेता थे। दास को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए भी जाना जाता था। इसका प्रमाण भी उन्होंने हाल ही में पदमपुर उप-चुनावों में दिया था। पद्मपुर उपचुनाव को लेकर कहा जा रहा था कि वहां भाजपा कड़ी टक्कर देगी इसके बावजूद बीजद उम्मीदवार बर्षा सिंह ने 42,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। 

नवीन पटनायक की मंत्रिमंडल के कद्दावर नेता
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी विश्वासपात्र माने जाने वाले नब दास ने मंत्री के रूप में 29 मई, 2019 को शपथ ली थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नब दास को अपनी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग दिया था। मंत्रि मंडल में उनके कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अपने पोर्टफोलियो में तब भी बने रहे जब मुख्यमंत्री ने पिछले जून में अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था। कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य मंत्री की सक्रिय भूमिका निभाकर वे बीजद सुप्रीमो के विश्वासी लोगों में शुमार हुए थे।

नब किशोर ओडिशा के धनी नेताओं में से एक
दास द्वारा घोषित संपत्ति विवरण के अनुसार, उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में विभिन्न बैंकों में 45.12 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि है। मंत्री ने विभिन्न सावधि जमाओं में 77.43 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है।

पत्नी के नाम भी अकूत संपत्ति
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब दास के परिवार में पत्नी मिनाती दास और एक बेटा और एक बेटी है। नब किशोर दास की पत्नी के नाम 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा हैं, ज्यादातर संबलपुर के बैंक में जमा हैं। बैंक में उनके नाम पर 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और 2.24 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा है। वह शेयरों और बीमा पॉलिसियों के रूप में अचल संपत्ति की भी मालकिन हैं।

 महाराष्ट्र के शनि मंदिर में 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान कर आए थे चर्चा में
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ने महाराष्ट्र के एक शनि मंदिर को 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान किया था। खबरों के मुताबिक, मंत्री नब किशोर दास ने 'शनि अमावस्या' के अवसर पर पूजा करने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में सोने का कलश दान किया था। कथित तौर पर, ओडिया भक्त द्वारा दान किया गया सोने का घड़ा 700 ग्राम सोने और 5 किलो चांदी से बना है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई।


लग्जरी गाड़ियों के शौकीन
नवीन पटनायक सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक, ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के पास लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के 70 से अधिक वाहनों का एक बड़ा बेड़ा है। दास के संपत्ति विवरण की खास बात यह है कि उनके पास 31 दिसंबर, 2021 तक 15 करोड़ रुपये के 70 वाहन थे, जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। हालांकि, दास के पास अपने अंतिम संपत्ति विवरण के अनुसार 80 वाहन थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed