फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mystery of Mansukh Hiren death, that body was found outside the antilia

एंटीलिया मामला: मौत का रहस्य गहराया, हिरेन के मास्क के अंदर ठूसे गए थे कई रुमाल

Sun, 07 Mar 2021 06:03 AM IST
Jeet Kumar सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
mystery of Mansukh Hiren death, that body was found outside the antilia
मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा... - फोटो : ANI

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर के पास जिलेटिन से भरी मिली स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की मौत का रहस्य गहरा गया है। मुंब्रा खाड़ी से जब मनसुख का शव निकाला गया तो वह मास्क पहने हुए थे और मास्क के अंदर छह-सात रुमाल ठूंसे हुए मिले।

विज्ञापन


इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी भी तरह का जख्म का उल्लेख नहीं है। प्राथमिक रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की बात कही गई है। वहीं, एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाघमारे और भगवान पंडित नामक दो युवकों ने मीडिया को बताया कि वह लघुशंका के लिए गए थे, तभी उसने किनारे पर शव देखा। इसके बाद 100 नंबर पर फोन किया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जब हिरेन का मास्क निकाला गया तो उसके अंदर कई रुमाल ठूसे हुए मिले। वहीं, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि जब हिरेन का शव खाड़ी से निकाला गया तो उनके दोनो हाथ बंधे थे। क्या दोनों हाथ बांधकर कोई आत्महत्या कर सकता है।

परिजनाें ने शव लेने से किया इनकार
शनिवार को दोपहर के बाद पोस्टमार्टम के बाद हिरेन का शव उनके परिवार को सौंपने की कवायद शुरू हुई। ठाणे पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबोरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर हिरेन के घर गए। लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम पर सवाल उठाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

परिवार का कहना है कि मनसुख के नाक पर गहरे घाव हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कोई जिक्र नहीं है। परिवार के साथ ही ठाणे व्यापारी संघ ने भी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

क्राइम ब्रांच के बुलावे पर गए थे हिरेन
मनसुख हिरेन की पत्नी विमला हिरेन का कहना है कि उनके पति कभी आत्महत्या नहीं कर सकते। विमला का कहना है कि उनके पति कांदिवली क्राइम ब्रांच के तावड़े नामक एक पुलिसकर्मी के बुलाने पर गए थे। लेकिन उसके दूसरे दिन उनका शव खाड़ी में मिला। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो ेके अंबानी के घर के पास मिलने के बाद पुलिस किसी भी वक्त उनके पति के पूछताछ के लिए बुलाती थी।


मौत से तीन दिन पहले सीएम को भेजा था पत्र
स्कॉर्पियो गाड़ी के सिलसिले में पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हिरेन ने मौत से तीन दिन पहले यानी दो मार्च को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और ठाणे पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। पत्र में हिरेन ने पत्र में लिखा है कि पीड़ित होने के बावजूद उन्हें बार-बार पूछताछ कर परेशान किया जा रहा है और आरोपी की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

शिवसेना का मुख्यमंत्री बनते ही सचिन वाजे पुलिस सेवा में कैसे आए : मनसे  
पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की भूमिका को लेकर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी सवाल उठाया है। मनसे नेता व पूर्व पार्षद संदीप देशपांडे ने कहा कि शिवसेना का मुख्यमंत्री बनते ही सचिन वाजे पुलिस सेवा में कैसे आए। उन्हें ही जांच क्यों सौंपा जा रहा है। शिवसेना और वाजे का क्या लिंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed