{"_id":"5fee41183e9e3e398d68d30f","slug":"mysterious-monolith-seen-in-ahmedabad-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में भी दिखा चमकदार स्टील जैसी आकृति वाला 'मोनोलिथ', रहस्य बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में भी दिखा चमकदार स्टील जैसी आकृति वाला 'मोनोलिथ', रहस्य बरकरार
Fri, 01 Jan 2021 04:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में दिखा मोनोलिथ...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के 30 से अधिक शहरों में रहस्य बनी सात फुट लंबी प्रिज्मनुमा आकृति मोनोलिथ (स्तंभ) अब अहमदाबाद शहर में भी देखी गई है। भारत में चमकदार स्टील जैसी यह आकृति पहली बार देखी गई। हालांकि कहा जाता है कि एक निजी कंपनी ने इसे स्थापित किया है लेकिन कंपनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
यह आकृति बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के सिम्फनी पार्क में नजर आई। थलतेज इलाके में मौजूद पार्क में दिखे मोनोलिथ की ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है। अहमदाबाद नगर निगम और सिम्फनी कंपनी ने मिलकर इस पार्क को बनाया था।
विज्ञापन
लेकिन, यह मोनोलिथ कहां से आया, इसकी जानकारी न तो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को है, न ही सिम्फनी कंपनी के लोगों को इसके बारे में कुछ पता है। पार्क में काम करने वाले किसी कर्मचारी ने भी आज से पहले इसे नहीं देखा।
विज्ञापन
नगर निगम में बागवानी विभाग के निदेशक जिग्नेश पटेल ने कहा, इस मोनोलिथ को सिम्फनी लिमिटेड ने पार्क में आने वाले लोगों के लिए स्थापित किया है। लोग इसकी चमकीली सतह के परावर्तन को देख सकते हैं और इसके साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।
इसी तरह की आकृति उटा, अमेरिका में सबसे पहले देखी गई थी और कुछ दिन बाद गायब भी हो गई थी। बाद में करीब 30 देशों में इसे देखा गया। हालांकि कंपनी ने अपने फॉरेस्ट पार्क फेसबुक पेज पर इसकी तस्वीरें तो साझा की है लेकिन इसे स्थापित करने की घोषणा नहीं की है।