{"_id":"62488df4a1fdde687500639f","slug":"mysterious-light-seen-in-the-sky-in-many-cities-of-maharashtra-and-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब घटना: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग रह गए हक्के-बक्के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजब घटना: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, लोग रह गए हक्के-बक्के
Sat, 02 Apr 2022 11:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ के साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर,अमरावती और कई अन्य हिस्सों में शनिवार रात में आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी गई। जिसको लेकर लोगों में हैरानी है, लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
meteor shower
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ के साथ ही महाराष्ट्र के नागपुर,अमरावती और राज्य के कई अन्य हिस्सों में शनिवार रात में आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी गई। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज को देखने में ऐसा प्रतीत होता है मानों कोई उल्का पिंड या पुच्छल तारा हो। लोगों में इसको लेकर कौतूहल है। सभी अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने तीन-चार बिजली की छड़ें तेज गोली की रफ्तार के साथ नीचे आती देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली नजर में इसे उल्कापिंड बताया जा रहा है, लेकिन नागपुर में खगोलविदों ने भी अनुमान लगाया है कि उपग्रह दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा।वहीं, मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके में भी करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। वहां भी लोगों में इस आसमानी घटना को लेकर हैरानी है।
विज्ञापन