{"_id":"5f1637368ebc3e637314119c","slug":"mylan-pharma-introduces-generic-version-desirem-of-remdesivir-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायलन फार्मा ने भारतीय बाजार में पेश किया रेमडेसिविर का जेनिरिक वर्जन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मायलन फार्मा ने भारतीय बाजार में पेश किया रेमडेसिविर का जेनिरिक वर्जन
Tue, 21 Jul 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मायलन फार्मा ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए ‘डेसरेम’ नाम से रेमडेसिविर दवा का जेनिरिक वर्जन भारत के बाजार में पेश किया है। यह इंजेक्शन 4800 रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी ने साथ ही एक कोविड-19 हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। जिस पर लोग दवा की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
मायलन फार्मा के भारत में अध्यक्ष राकेश बजमई ने कहा कि गिलीड से रेमडेसिविर के वाणिज्यिक उत्पादन की अनुमति मिलने के बाद हमने दवा का जेनिरिक वर्जन तैयार किया है। हमारे बंगलूरू स्थित इकाई में इस इंजेक्शन का उत्पादन होगा।
विज्ञापन
भारत में मांग के आधार पर इसका उत्पादन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर हम डेरसेम का उत्पादन बढ़ाते रहेंगे। मरीजों के लिए दवा मुहैया कराने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। हीतरो और सिप्ला ने पहले ही जैविक रेमडेसिविर दवा बाजार में उतार दी है।
विज्ञापन