फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmar Army bombs Arakan Army base on India-Myanmar border, more than 50 cadres killed

भारत-म्यांमार सीमा पर म्यांमार सेना ने बरसाए अराकान आर्मी बेस पर बम, 50 से अधिक कैडरों की मौत

Sat, 23 Dec 2023 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, ऑइजोल
एन. अर्जुन, ऑइजोल Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 23 Dec 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार
विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार शाम को करीब को तीन बजे म्यांमार सेना (एमए) के लड़ाकू विमानों और हेप्टरों ने म्यांमार गांव वरंग के पास स्थित अराकन आर्मी (एए) बेस पर बमबारी की। घटना में 40-50 एए कैडर मारे गए हैं और अन्य करीब 30 घायल हुए हैं...
loader
Myanmar Army bombs Arakan Army base on India-Myanmar border, more than 50 cadres killed
Myanmar - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत-म्यांमार सीमा पर शुक्रवार को म्यांमार सेना के लड़ाकू विमानों ने अराकेन आर्मी बेस पर बमबारी की। इसमें अभी तक 50 कैडरों के मौत की खबर है। भारतीय सीमा के अंदर इस बामबारी का कोई असर नहीं हुआ है।

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार शाम को करीब को तीन बजे म्यांमार सेना (एमए) के लड़ाकू विमानों और हेप्टरों ने म्यांमार गांव वरंग के पास स्थित अराकन आर्मी (एए) बेस पर बमबारी की। घटना में 40-50 एए कैडर मारे गए हैं और अन्य करीब 30 घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक वरंग के सभी ग्रामीण जंगलों में भाग गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग भारतीय क्षेत्रों में घुसे हो सकते हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी भारतीय क्षेत्र में घुसने की सूचना नहीं दी है। म्यांमार का गांव वरंग, भारत के गांव डुमजाओ और हमावंगबुचुआ के करीब हैं। इसलिए आसपास के भारतीय गांवों में म्यांमार के नागरिकों के प्रवेश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed