फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   My grandmom was called gungi gudiya before, Rahul Gandhi Reaction on pappu tag

Rahul Gandhi: कैसी पत्नी चाहिए, पप्पू कहने पर कैसा लगता है और सबसे पसंदीदा बाइक? राहुल ने दिया हर सवाल का जवाब

Wed, 28 Dec 2022 05:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Dec 2022 05:17 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को 'पप्पू' बुलाए जाने पर विरोधियों को जवाब दिया है।

विज्ञापन
My grandmom was called gungi gudiya before, Rahul Gandhi Reaction on pappu tag
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को 'पप्पू' बुलाए जाने पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्हें 'पप्पू' कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह विरोधियों के प्रचार अभियान का हिस्सा है।  राहुल गांधी ने 'द बॉम्बे जर्नी' के साथ एक साक्षात्कार में कहा उन्हें पता है कि विरोधियों के दिल में डर बैठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे हमारी यात्रा से नाखुश हैं इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। मुझे इन नामों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तो कहता हूं कि कृपया वे मेरा और नाम लें। साक्षात्कार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लिया गया था जब वह मुंबई में थे। 

विज्ञापन


मेरी दादी को भी ये लोग गूंगी गुड़िया कहते थे: राहुल गांधी
इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आयरन लेडी कहने से पहले गूंगी गुड़िया कहा जाता था। वही लोग जो मुझ पर चौबीसों घंटे हमला करते हैं,  मेरी दादी को गूंगी गुड़िया कहते थे और अचानक गूंगी गुड़िया आयरन लेडी बन गई। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे परवाह नहीं है। आप मुझे कुछ भी बुला सकते हैं। मुझे इसे लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कैसी महिला को अपनी जिंदगी में लाना चाहेंगे?
राहुल से पूछा गया कि क्या आप चाहेंगे कि कोई महिला इंदिरा गांधी के गुणों के साथ आपके जीवन में हों? इस पर राहुल ने कहा कि यह एक दिलचस्प सवाल है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मेरी मां और दादी के गुणों का मिश्रण अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया अपनी पसंदीदा बाइक का नाम
कांग्रेस नेता ने द बॉम्बे जर्नी को बताया मुझे एक पुराने लैंब्रेटा में उतनी ही सुंदरता मिलती है जितनी कि एक आर1 में। कुछ मायनों में, लैंब्रेटा अधिक सुंदर है क्योंकि इसे चलाने में अधिक मेहनत लगती है, यह अधिक खतरनाक है। साक्षात्कार के दौरान राहुल ने पसंदीदा बाइक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एनफील्ड बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें अगर पसंद है तो वह है  Yamaha RD350। उन्होंने कहा कि वे जब लंदन में थे तब उनके पास  Aprilia RS 250 बाइक थी।




अब तीन जनवरी से दिल्ली में शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची और 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर उत्तर में शेष यात्रा को पूरा करेगी। जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed