{"_id":"652700af4f14b9b5ce0d8b08","slug":"my-bharat-amit-shah-praised-pm-modi-getting-for-my-yuva-bharat-platform-approval-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MY Bharat: 'मेरा युवा भारत' मंच को मंजूरी मिलने पर अमित शाह ने की पीएम मोदी की सराहना, कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MY Bharat: 'मेरा युवा भारत' मंच को मंजूरी मिलने पर अमित शाह ने की पीएम मोदी की सराहना, कही यह बात
Thu, 12 Oct 2023 08:11 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:11 AM IST
सार
मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करने के लिए 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नई स्वायत्त संस्था 'मेरा युवा भारत' को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार, आकांक्षाएं और परिश्रम इस एक मंच पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करने के लिए 'मेरा युवा भारत' (माय भारत) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जानिए क्या कहा
शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आज नई स्वायत्त संस्था 'मेरा युवा भारत' (माय भारत) को मंजूरी दी गई जो कि हमारी युवा शक्ति का एक समूह होगा जो भारत के विकास को एक नए भविष्य के लिए बढ़ावा देगा। इस मंच का प्राथमिक उद्देश्य युवा विकास है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमारे युवाओं के विचार, आकांक्षाएं और परिश्रम इस मंच पर एकजुट होंगे जो उनके लिए पूरी सरकार तक पहुंच बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर खोलेगा।
निर्णय को बताया दूरदर्शी
इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी को दिल से धन्यवाद देता हूं।" बता दें कि नई स्वायत्त संस्था 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, निकाय का मकसद युवा विकास के लिए पूरी तरह सरकारी मंच बनाना है। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए यह मंच कारगर साबित होगा।
अवसर खोजने का जरिया
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए अवसर खोजने का बड़ा जरिया होगा। युवा अनुभव हासिल करने के लिए इससे जुड़ सकते हैं। यह उन्हें जागरूक करने और सरकारी योजनाओं में हिस्सा लेने का मौका देगा।
उन युवाओं के लिए अवसर है, जो समाज में योगदान करना चाहते हैं। 15 से 29 साल के 40 करोड़ युवा, सरकार की उन पर नजर देश में 15 से 29 साल के करीब 40 करोड़ युवा हैं। यह वर्ग प्लेटफॉर्म से लाभ पाएगा। 10-19 वर्ष के आयु वर्ग को भी लाभ होगा।
पटेल जयंती पर आगाज
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को निकाय राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। युवाओं में नेतृत्व विकास, उनकी आकांक्षाओं और सामुदायिक जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल में प्लेटफॉर्म मददगार होगा।