फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MVA meeting regarding third opposition alliance meeting Political News update

Politics: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक को लेकर एमवीए की बैठक; तैयारियों पर हुई चर्चा

Fri, 18 Aug 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 07:19 AM IST
सार

मीडिया को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि हमने एक योजना पर चर्चा की है। हमने तय किया है कि मुंबई से विपक्षी गठबंधन की ओर से एक संदेश दिया जाना चाहिए कि इस बार देश से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है।

विज्ञापन
MVA meeting regarding third opposition alliance meeting Political News update
शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नाना पटोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक की तैयारियों पर चर्चा की। बता दें, 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी गंठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की जाएगी। गठबंधन में फिलहाल विपक्ष की 25 पार्टियां शामिल हैं।

विज्ञापन

हमने एक योजना पर चर्चा की
मुंबई के बांद्रा में उद्धव ठाकरे के साथ मातोश्री में मुलाकात के बाद पटोले ने एक मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी दल के नेता बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में वरिष्ठ नेता आरिफ खान और मिलिंद देवड़ा ने भी शिरकत की थी। मीडिया को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि हमने एक योजना पर चर्चा की है। हमने तय किया है कि मुंबई से विपक्षी गठबंधन की ओर से एक संदेश दिया जाना चाहिए कि इस बार देश से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना है।

विज्ञापन

 

 

विधानसभा-लोकसभा चुनाव की तैयारियों
महाराष्ट्र कांग्रेस इन दिनों एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की समीक्षा की। पटोले ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि चुनाव में अभी समय है। इसके लिए मेहनत करें। हमें हर सीट जीतनी है।

वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला उच्च ग्रेड में पदोन्नत
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला को बृहस्पतिवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया, जो सेवा में एक उच्च ग्रेड है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति उसी दिन से प्रभावी होगी जिस दिन कैंथोला पद संभालेंगे। पीआईबी के महानिदेशक (पूर्वी क्षेत्र) कैंथोला को 31 अगस्त को निवर्तमान राजेश मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति के बाद संगठन का नेतृत्व करने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। 1989 बैच के आईआईएस अधिकारी, कैंथोला पूर्व में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के निदेशक और दूरदर्शन समाचार के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार संभाल चुके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed